
नई दिल्ली। कान फिल्म फेस्टिवल 2023 का आगाज हो चुका है जिसमें बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों का जलवा देखने को मिला। इस बार सारा अली खान और अनुष्का शर्मा कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने वाली है। इसके अलावा ईशा गुप्ता, मानुषी छिल्लर, उर्वशी रौतेला, मृणाल ठाकुर भी दिखाई देने वाली है। यह इवेंट आज से यानी 17 मई से शुरू होकर 26 मई तक चलने वाला है। इस दौरान जहां सारा अली खान ने इंडियन आउटफिट में मचाया कोहराम तो वहीं उर्वशी, मानुषी और ईशा गुप्ता का लुक भी देखने लायक था। चलिए हम आपको सभी एक्ट्रेस का बेहतरीन लुक और उनके लुक के बारे में बताते है-
#EshaGupta arrives at the 76th #Cannes Film Festival. #Cannes2023 pic.twitter.com/pOvMIq50t9
— Fan Flick ? (@Fan_FlickOn) May 16, 2023
ईशा गुप्ता-
ईशा गुप्ता की गिनती बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेसेस में होती है। अदाकारा ने कान फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया है। अभिनेत्री ने इस दौरान व्हाइट कलर का आउटफिट पहना जो कि काफी सुंदर दिख रहा है। फ्लोरल पैटर्न वाली उनकी ड्रेस में रिस्क स्लिट भी नजर आ रहा था। एक्ट्रेस इस व्हाइट गाउन में गॉर्जियस दिख रही है।
@UrvashiRautela in Cannes pic.twitter.com/wVAmHaOUqz
— caro? (@ninithenurse) May 16, 2023
उर्वशी रौतेला-
उर्वशी रौतेला अक्सर अपने लुक्स से फैंस को अपना दीवाना बना ही लेती है। अदाकारा भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत लेने पहुंची। इस दौरान उर्वशी ने पिंक कलर का फर वाला गाउन कैरी किया। जिसमें वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है। उन्होंने इस आउटफिट के साथ हाई बन बनाया जो उनके लुक को कंपलीट कर रहा है।
Manushi Chillar steal the spot light at Cannes 2023@ManushiChhillar #ManushiChhillar #manushichillar #Cannes2023 #CannesFilmFestival2023 #cannes #BollywoodMDB pic.twitter.com/33wIiwRr5I
— BollywoodMDB (@BollywoodMDB) May 16, 2023
मानुषी छिल्लर-
मानुषी छिल्लर भी कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। व्हाइट ऑफ शोल्डर आउटफिट में मानुषी ने भी अपना जलवा बिखेरा है। इस आउटफिट के साथ मानुषी का चोकर सबसे हटके और अलग दिखा। फैंस अभिनेत्री की भर-भर के तारीफ कर रहे है।