नई दिल्ली।बॉलीवुड में केआरके यानी कमाल राशिद खान अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। वो किसी भी स्टार के बारे में कुछ भी बोलने से नहीं कतराते हैं। उनका ट्विटर तमाम विवादित ट्वीट से भरा है। अब एक्टर और ट्रेड एनालिस्ट कमाल ने अपने नाम के साथ कुछ ऐसा कारनामा किया है कि वो सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल कमाल ने अपने नाम से अपना सरनेम खान हटा दिया है। जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया है। यूजर्स कमेंट कर कमाल का मजाक बना रहे हैं। पहले तो ये जानते हैं कि कमाल ने आखिर ट्वीट में क्या लिखा।
केआरके ने बदला अपना नाम
कमाल राशिद खान ने अपने ट्विटर पर लिखा-आज मैंने अपने नाम से #खान हटाने और अपनी पत्नी का सर नाम #कुमार अपने नाम में जोड़ने का फैसला किया है। मेरी पत्नी का नाम #अनीता कुमार है। तो अब मेरा नाम #KamalRashidKumar है!। ट्वीट गिरते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स पूछ रहे हैं कि आखिर उससे होगा क्या। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा-इसे क्या फायदा हुआ, इससे इक्यूलिटी कहां गई…उसको उसका सरनेम रखन देता और तू अपना खुद रखता…तब मानते बराबर..। एक दूसरे यूजर ने लिखा- इससे क्या तुम हिंदू बन जाओगे..क्या आज हम तुम्हें हिंदू माने।
Kaunsa butter khate ho bhai…. iss level ki buttering ke liye.
Ya koi naya maal phoonk rahe ho aajkal.— Amit Sh (@amit_the_gem) August 20, 2022
That’s why ppl loves u…Kyuki tum jo v bolte ho ekdumm frank bolte ho…kisise darte nhi ho…we ppl r very proud that we watch your reviews and then only we decide that we should movie or we shouldn’t watch…U r the real Critic n ppl always believe u…. pic.twitter.com/RQvmfM1WBB
— Aaryan (@Aryan_24082002) August 20, 2022
Abey hutiye kya fayda hua fir equality kaha gayi usko uska surname rakhne deta aur tu Tera rakhta tab my maanta ? akshay ki rakhsha bandhan ki film me bhi wo bolta h ab meri baheno ko itna kaabil banaunga wo dowry legi ladko se ??jo puri film dowry system k against bani thi
— Aqib (@MdAqibAhmed225) August 20, 2022
To Ab Aap Hindu huwe ya Muslim? ?
— Avi Farooqui (@avifarooqui7) August 20, 2022
Yeh Sab DoglaPan Hai…
Tera Doglapan utarta hu ab.. pic.twitter.com/4ib5mTWlQR— Kabir (@kabir_tweets_) August 20, 2022
यूजर्स ने पूछा- धर्म परिवर्तन का इरादा है क्या
यूजर्स कमेंट कर पूछ रहे हैं कि धर्म परिवर्तन का इरादा है क्या। गौरतलब है कि कमाल खान बॉलीवुड स्टार्स और उनकी फिल्मों को लेकर अपनी राय शेयर करते रहते हैं। वो खुद को फिल्म एनालिस्ट बताते हैं। हाल ही में उन्होंने आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और और अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन की खूब फजीहत की थी। उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड को लेकर भविष्यवाणी भी की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि कई लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि कौन सी फिल्म हिट होगी? अगर ईमानदारी से कहूं तो 2022 में कोई भी फिल्म हिट नहीं होगी… क्योंकि फिल्म कोई नहीं बना रहा है…हर कोई कॉरपोरेट हाउसेस को बेवकूफ बनाने का प्रोजेक्ट बना रहा है। जरा सोचिए कि वे फ्लॉप स्टार वरुण धवन को प्रति फिल्म ₹40 करोड़ दे रहे हैं। एक्टर ने वरुण धवन की फीस पर भी सवाल उठाए कि उन्हें किस बेस पर 40 करोड़ रुपये दिये जा रहे हैं।