मनोरंजन
Priyanka and Karan In NMACC: करण जौहर के साथ प्रियंका का बॉन्ड देख हैरान हुए यूजर्स, पीसी को कहा फेक औरत
Priyanka and Karan In NMACC: ये वीडियो नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के लॉन्च इवेंट का है जहां लगभग सारी बॉलीवुड हस्तियों को देखा गया। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा और निक दीपिका-रणवीर सिंह से भी मिलते दिखे।
नई दिल्ली।हॉलीवुड और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में इस बाद का खुलासा किया था कि उन्हें जानबूझकर कॉर्नर करने की कोशिश की गई। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन इस मुद्दे पर कंगना ने एक्ट्रेस को सपोर्ट करते हुए सीधे तौर पर करण जौहर और शाहरुख खान का नाम लिया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि करण जौहर ने ही पीसी का करियर खत्म करने की कोशिश की थी जिसकी वजह से उन्हें विदेश जाना पड़ा था। अब करण जौहर और प्रियंका का नया वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों को प्यार से लगे मिलते देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स कंफ्यूज हैं।
हंस-हंसकर बाते करते दिखे करण और प्रियंका
ये वीडियो नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के लॉन्च इवेंट का है जहां लगभग सारी बॉलीवुड हस्तियों को देखा गया। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा और निक दीपिका-रणवीर सिंह से भी मिलते दिखे। इसी बीच इन दोनों जोड़ों के बीच करण जौहर को भी देखा गया। पहले करण दीपिका और रणवीर सिंह से मिले, जिसके बाद वो पीसी और निक से मिले।
View this post on Instagram
इस दौरान पीसी ने बड़ी सी स्माइल के साथ करण जौहर को गले लगाया और उन्होंने काफी हंस-हंसकर बाते भी की, जबकि निक काफी शांत दिखे। अब यूजर्स को पीसी का करण से यूं बड़ी सी स्माइल के साथ मिलना पसंद नहीं आया। उन्होंने पीसी के व्यवहार को फेक बताया।
View this post on Instagram
यूजर्स ने पीसी को बताया फेक
यूजर्स का कहना है प्रियंका चोपड़ा करण जौहर से मिलने में इंटरेस्ट नहीं है और सिर्फ अच्छा बनने के लिए ऐसा कर रही हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- दोगलापन अपने चरम पर है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- प्रियंका कितना फेक व्यवहार कर रही हैं, उनको पता है कि करण जौहर ही उन्हें बॉलीवुड में वापस ला सकते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा-बताओं पहले इसी को बॉलीवुड से निकाला और अब इसी से गले मिल रही हैं।