newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nandish Sandhu: उतरन फेम नंदीश संधू के सिर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर के भाई ओंकार का हुआ निधन, इमोशनल पोस्ट साझा कर दी जानकारी

Nandish Sandhu: नंदीश ने अपने भाई की एक फोटो शेयर किया और तस्वीर साझा करते हुए लिखा इस तरह आप हमेशा याद किए जाओगे मेरी जान। मुस्कुराते हुए, खुशी फैलाते हुए, जीवन को छूते हुए और एक सच्चे सेनानी। दूसरी तरफ मिलते हैं छोटे। आपने हम सभी को अंत तक लड़ना सिखाया है और वह भी मुस्कुराते हुए। मैं आपको अपने जीवन के हर एक दिन मनाने का वादा करता हूं।

नई दिल्ली। उतरन फेम नंदीश संधू को कौन नहीं जानता है। एक्टर के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। नंदीश के भाई ओंकार सिंह संधू का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर नंदीश संधू ने दिया है। ओंकार सिंह संधू को आखिरी बार सुपर 30 में देखा गया था। इस फिल्म में ओंकार ऋतिक रोशन के भाई का रोल अदा करते दिखे थे। इसके अलावा इन्होंने ओटीटी पर भी काम किया है। भाई के निधन की खबर नंदीश ने अपने सोशल मीडिया पर दी। एक्टर ने भावुक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी लोगों से साझा की। आपको बता दें कि ओंकार सिंह संधू का निधन 28 अप्रैल को हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NANDISH SINGH SANDHU (@nandishsandhu)

नंदीश ने फोटो शेयर कर भाई को किया याद

दरअसल, नंदीश ने अपने भाई की एक फोटो शेयर किया और तस्वीर साझा करते हुए लिखा इस तरह आप हमेशा याद किए जाओगे मेरी जान। मुस्कुराते हुए, खुशी फैलाते हुए, जीवन को छूते हुए और एक सच्चे सेनानी। दूसरी तरफ मिलते हैं छोटे। आपने हम सभी को अंत तक लड़ना सिखाया है और वह भी मुस्कुराते हुए। मैं आपको अपने जीवन के हर एक दिन मनाने का वादा करता हूं। आर आई पी। ओंकार सिंह संधू। आपको बता दें कि ओंकार सिंह संधू कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। काफी समय से इस बीमारी से वो लड़ते रहे लेकिन फिर भी वह अपने जीवन के जंग को हार गए।

कलाकारों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

नंदीश के इस पोस्ट पर टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा ने नंदीश के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए  लिखा “ओम शांति”। वहीं कॉमेडियन भारती सिंह ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा “आर आई पी”। पूजा गौर ने भी इस पोस्ट पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा “यह सुन कर बेहद अफ़सोस हुआ। उसकी आत्मा को शांति मिलें। आपको और आपके परिवार को शक्ति”। इसके अलावा अंकिता लोखंडे, मुनिशा खटवानी, वाहबिज दोराबजी, रोहित खुराना, मोहम्मद नाजिम खिलजी, मालिनी कपूर, अली मर्चेंट, जतिन शाह, और आकांक्षा पुरी जैसे कलाकारों ने भी इस पर संवेदनाएं व्यक्त की।