newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uunchai Box Office Collection Day 1: अमिताभ बच्चन अभिनयकृत फिल्म “ऊंचाई” की पहले दिन की कमाई रही न्यूनतम, जानिए क्या हैं, सम्भवनाएं

Uunchai Box Office Collection Day 1: फिल्म को रिव्यू भी अच्छे मिले हैं, लेकिन क्या ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर पाई है। रिलीज़ के पहले दिन में में ऊंचाई फिल्म ने कितने का बिजनेस (Uunchai Box Office Collection) किया है यहां हम आपको यही बताने वाले हैं।

नई दिल्ली। ऊंचाई फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Uunchai Box Office Collection Day 1) क्या रहा है, यहां इसे बारे में बताने वाले हैं। ऊंचाई फिल्म बीते शुक्रवार को रिलीज़ हो गई है। फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), अनुपम खेर (Anupam Kher) और बोमन ईरानी (Boman Irani) जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया है। इसके अलावा फिल्म में नीना गुप्ता (Neena Gupta) और सारिका (Sarika) जी ने भी अहम भूमिका निभाई है। उंचाई फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) ने किया है। काफी लम्बे अरसे बाद सूरज बड़जात्या कोई फिल्म लेकर आए हैं। जिसमें उन्होंने दिग्गज कलाकारों को जगह दी है। फिल्म को बेहद कम स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया है। राजश्री प्रोडक्शन की ये स्ट्रेटजी है कि वो फिल्मों की रिलीज़ के पहले दिन कम स्क्रीन रखते हैं और जैसे-जैसे फिल्म दर्शकों को पसंद आती है उसकी स्क्रीन बढ़ाई जाती हैं। फिल्म को रिव्यू भी अच्छे मिले हैं, लेकिन क्या ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर पाई है। रिलीज़ के पहले दिन में में ऊंचाई फिल्म ने कितने का बिजनेस (Uunchai Box Office Collection) किया है यहां हम आपको यही बताने वाले हैं।

ऊंचाई फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1 करोड़ 80 लाख के करीब भारत में हुआ है। आपको लग रहा होगा कि अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और अन्य बड़े-बड़े स्टार होने के बाद भी, फिल्म का कलेक्शन इतना कम है| लेकिन आपको बता दें इस फिल्म को पहले दिन मात्र 450 से 500 स्क्रीन पर ही रिलीज़ किया गया था। ऐसे में इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को ठीक-ठाक कहा जा सकता है।

इससे पहले जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म मिली (Mili) को भी ऐसे 400 से 500 स्क्रीन पर रिलीज़ किया था और जिसने अपने पहले दिन में मात्र 35 लाख के करीब का बिजनेस किया था। ऐसे में ऊंचाई के पहले दिन का कलेक्शन डेढ़ करोड़ रूपये के आसपास होना. अच्छे निशान हैं। लेकिन अब देखना होगा कि इस वीकेंड फिल्म कितना कलेक्शन देकर जाती है। वैसे तो सूरज बड़जात्या की कई फिल्म को दर्शक पसंद करते हैं लेकिन क्या इस बार सूरज बड़जात्या इतने बड़े स्टार्स को लेने के बाद, वो जादू चला पाए हैं ? ये आने वाले समय में पता चल जाएगा।

इस फिल्म को बेहद अच्छे रिव्यू मिले हैं ऐसे में इसके कलेक्शन के बढ़ने की भी संभावना बढ़ती है लेकिन राजश्री प्रोडक्शन की ये फिल्म है और सूरज बड़जात्या ने इतने बड़े स्टार के साथ फिल्म बनाई है, फिर भी दर्शकों में वो क्रेज़ देखने को नहीं मिल रहा है। ऐसे में इस फिल्म की कमाई में कमी देखने को मिल सकती है। अगले हफ्ते अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) भी आने वाली है जिसकी तैयारी जोरों पर है। इस कारण से भी फिल्म के कलेक्शन में असर देखने को मिल सकता है। ओटीटी (OTT) पर भी इस सप्ताह दर्शकों के देखने के लिए काफी कुछ है। तनाव (Tanaav), मुखबिर (Mukhbir), और मोनिका ओ माई डार्लिंग (Monica O My Darling) जैसे तमाम शो रिलीज़ हुए हैं। ऐसे में कुछ दर्शक इस वजह से भी सिनेमा का रुख करने में विचार करेंगे।

फिल्म भले ही सभी वर्ग के लोगों के इमोशन को जोड़ती हो लेकिन फिल्म में जो परिवार दिखाए गए हैं, वो उच्च वर्ग के हैं ऐसे में माध्यम और निम्न वर्ग के लोगों में फिल्म वो क्रेज़ बनाने में असफल रहने वाली है। फिल्म के कलेक्शन वीकेंड से निर्धारित किये जाते हैं ऐसे में इस फिल्म का कलेक्शन वीकेंड में 10 करोड़ के आसपास ही रह सकता है। अगर ऊंचाई फिल्म का वीकेंड कलेक्शन 10 करोड़ के आसपास रहेगा इसका मतलब कि फिल्म का कुल कलेक्शन भी, उतना नहीं रहेगा जितने बड़े-बड़े नाम इस फिल्म से जुड़े हैं। अगर अमिताभ बच्चन की बात करें तो उनकी पिछली कई फिल्म दर्शकों को सिनेमाघर में बुलाने में असफल रही हैं और ऐसा ही ऊंचाई फिल्म के साथ भी होता दिख रहा है। खैर दर्शक इस फिल्म को देखने जाएं ऐसी उम्मीद लगाई जा सकती है लेकिन यथार्थ उम्मीद पर खरा उतरता दिख नहीं रहा है।