newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

वरुण धवन की मौसी का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर गायत्री मंत्र के साथ दी श्रद्धांजलि

अभिनेता वरुण धवन के फैंस के लिए बुरी खबर आई है। उनकी मौसी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि अभी उनके निधन की वजह सामने नहीं आई है। वरुण धवन अपनी मौसी से बहुत क्लोज थे। उनके निधन से वरुण के परिवार को गहरा सदमा लगा है। 

मुंबई। अभिनेता वरुण धवन के फैंस के लिए बुरी खबर आई है। उनकी मौसी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि अभी उनके निधन की वजह सामने नहीं आई है। वरुण धवन अपनी मौसी से बहुत क्लोज थे। उनके निधन से वरुण के परिवार को गहरा सदमा लगा है।

वरुण धवन ने अपनी मौसी के साथ तस्वीर शेयर कर और गायत्री मंत्र लिख उन्हें श्रद्धांजलि दी। वरुण ने लिखा है- लव यू मौसी, आरआईपी। इसके बाद वरुण धवन ने गायत्री मंत्र लिखा है।

तस्वीर में वरुण धवन अपनी मौसी को गले लगाते दिख रहे हैं। वरुण के इस पोस्ट पर सोनम कपूर, मनीष मल्होत्रा, मलाइका अरोड़ा जोया अख्तर, नुसरत भरूचा और दीया मिर्जा जैसे सितारों ने शोक जाहिर किया है।

coolie number 1

वरुण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो पिछली बार फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने श्रद्धा कपूर ने अभिनय किया था। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया था। अभिनेता की आने वाली फिल्मों में उनके पिता डेविड धवन की कुली नंबर 1 शामिल हैं, जिसमें उनके अपोजिट सारा अली खान हैं।