Boycott Laal Singh Chaddha: WWE सुपरस्टार ने फिल्मों में हिन्दू संस्कृति और देवी- देवताओं के मज़ाक पर बॉलीवुड को लगाई फटकार, फैन्स ने लाल सिंह चड्ढा पर साधा निशाना

Boycott Laal Singh Chaddha: Veer Mahaan ने बॉलीवुड को लगाई फटकार, फैंस ने Laal Singh Chaddha पर साधा निशाना ट्वीटर पर रेसलर वीर महान का एक वीडियो बहुत शेयर हो रहा है जिसके बाद कल से एक बार फिर #boycottlaalsinghchaddha ट्रेंडिंग पर है। यहां हम जानेगे आखिर क्यों दर्शक लाल सिंह चड्ढा को बॉयकॉट करना चाहते हैं।

Avatar Written by: August 5, 2022 2:41 pm

नई दिल्ली। आमिर खान (Amir Khan) और लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha), पिछले कुछ दिन से यही नाम हर जगह दिख रहा है। कहीं फिल्म को बहिष्कार (Boycott Laal Singh Chaddha) करने की मांग चल रही है। फिर वहीं कुछ लोग फिल्म के समर्थन में आ रहे हैं। फिल्म को लेकर आमिर भी उत्साहित हैं। जहां भी बन पा रहा है फिल्म को प्रमोट करने के उपाय ढूंढ रहे हैं। फिल्म को लेकर कभी बॉयकॉट लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड चलता है तो कभी वाच लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड (#watchlaalsinghchaddha) चलने लगता है। इसी दौरान ट्वीटर पर रेसलर वीर महान का एक वीडियो बहुत शेयर हो रहा है जिसके बाद कल से एक बार फिर #boycottlaalsinghchaddha ट्रेंडिंग पर है। यहां हम जानेगे आखिर क्यों दर्शक लाल सिंह चड्ढा को बॉयकॉट करना चाहते हैं।

भारतीय संस्कृति, हिन्दू धर्म और देवी देवताओं का फिल्म और वेब सीरीज में मजाक उड़ाए जाने के कारण बॉलीवुड का बॉयकॉट लगातार बढ़ रहा है। ये गुस्सा अधिक तब बढ़ गया जब बॉक्सिंग रेसलर वीर महान ने भी वीडियो बनाकर अपने फैंस को फिल्म्स और वेब सीरीज के लिए एक वीडियो संदेश दिया। आपको बता दें, रेसलर वीर महान उर्फ़ रिंकू सिंह ने ऐसी फिल्मों और सीरीज को बहिष्कार करने को कहा है जिसमें हिन्दू संस्कृति और धर्म का मजाक उड़ाया जाता है। वीर महान ने किसी भी फिल्म का नाम न लेते हुए सीधे बॉलीवुड पर निशाना साधा है। जिसके बाद से, दर्शक वीर महान की बात की प्रशंसा कर रहे हैं और बॉलीवुड को फिर से बॉयकॉट करने का ट्रेंड ट्वीटर पर चला रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku Rajput (@veermahaan)


वीर महान ने वीडियो बनाकर क्या कहा

वीडियो में रिंकू राजपूत (Rinku Rajput) उर्फ़ वीर महान (Veer Mahaan) ने कहा,”प्रणाम भारत, मैं हूं रिंकू राजपूत। अमेरिका में रात के डेढ़ बज रहे हैं और मुझसे रहा नहीं गया। सोशल मीडिया पर मैंने कई वीडियो और क्लिप्स देखीं हैं जिसमें खुलेआम हमारे देवी – देवताओं का अपमान किया जा रहा है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता का मजाक उड़ाया जा रहा है। जो देश अपनी संस्कृति और सभ्यता के कारण, विश्वभर में प्रसिद्ध है उसी की संस्कृति और सभ्यता का मजाक उड़ा रहे हो और अश्लीलता के साथ उसे दिखा रहे हो। वीर महान ने लोगों से निवेदन किया “आप सभी देशवासियों से मेरा निवेदन है, आओ हम सब मिलकर, लोगों के भावनाओं के साथ खेलने वाली मूवीज और वेब सीरीज का बहिष्कार करें। और याद रखें देश और धर्म सर्वोपरि है। हर हर महादेव।


इसके बाद से दर्शक ने वीडियो को साझा भी किया और उनकी पोस्ट पर कमेंट भी किया। एक दर्शक ने लिखा,”देश और धर्म सर्वोपरि है। तो दूसरे ने कहा की “सर मैं पहले ही नहीं देखता हूं। इस तरह से दर्शक काफी सारे कमेंट कर वीर महान की वीडियो साझा कर रहे हैं।