
मुंबई। दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का निधन होने की खबरें झूठी हैं। बुधवार की शाम उनके निधन की खबरें आई थीं। जिसके बाद अजय देवगन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख ने उनको श्रद्धांजलि भी दे दी थी। अब विक्रम गोखले की बेटी ने बताया है कि उनके पिता जीवित हैं। उन्होंने बताया कि हालत बहुत क्रिटिकल है और विक्रम गोखले को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। विक्रम गोखले की तबीयत करीब 15 दिन पहले अचानक खराब हो गई ती। उनको पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में दाखिल किया गया था। विक्रम गोखले ने फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या रॉय के पिता की भूमिका निभाई थी। ‘मिशन मंगल’ में भी उन्होंने काम किया था।
“Veteran Actor Vikram Gokhale is still critical and on life support, he has not passed away yet. Keep praying for him,” confirms Vikram Gokhale’s daughter
(File pic) pic.twitter.com/bs53dFIbxE
— ANI (@ANI) November 23, 2022
मूल रूप से मराठी सिनेमा और थियेटर के एक्टर विक्रम गोखले ने बॉलीवुड में भी कैरेक्टर आर्टिस्ट के तौर पर खूब प्रसिद्धि बटोरी है। भूल भुलैया, दे दना दन में भी एक्टिंग की। तमाम और फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी विक्रम गोखले ने काम किया। वो उन एक्टर्स में हैं, जिनको लोग शक्ल से पहचानते हैं। विक्रम गोखले का जन्म 14 नवंबर 1945 को तत्कालीन बॉम्बे प्रेसिडेंसी (अब महाराष्ट्र) के पूना (अब पुणे) में हुआ था। उनकी परदादी दुर्गाबाई कामत भारत में सिनेमा की पहली महिला चाइल्ड एक्टर थीं।
विक्रम गोखले के पिता चंद्रकांत गोखले मराठी सिनेमा के नामचीन एक्टर थे। उन्होंने 70 मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया। विक्रम गोखले का पुणे में रियल एस्टेट का भी काम है। उनकी कंपनी सुजाता फार्म्स के नाम से है। एक चैरिटेबल फाउंडेशन भी विक्रम गोखले ने बनाया है। ये फाउंडेशन दिव्यांग हो चुके जवानों और अनाथ बच्चों को वित्तीय मदद देती रही है।