newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tamil actor Vivek passes away: दिग्‍गज तमिल अभिनेता विवेक का निधन, चेन्नई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

Tamil actor Vivek passes away: आपको बता दें विवेक को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बताया तो ये भी जा रहा था कि उन्हें 100 प्रतिशत ब्लॉकेज के कारण हार्ट अटैक हुआ। इसके बाद जब उन्हें अस्पताल लाया गया था तब वो बेहोश थे।

नई दिल्ली। दक्षिण एक्टर विवेक (South Actor Vivek) को लेकर भी एक बुरी खबर आई है। दरअसल दिग्‍गज तमिल अभिनेता विवेक इस दुनिया में नहीं रहे। 59 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है। उन्होंने चेन्नई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। जानकारी के अनुसार सुबह 4:35 बजे अभिनेता विवेक का निधन हो गया। 59 वर्षीय कॉमेडियन ने गुरुवार को कोविड 19 का टीका लगवाया था।

Tamil actor comedian Vivek

आपको बता दें विवेक को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बताया तो ये भी जा रहा था कि उन्हें 100 प्रतिशत ब्लॉकेज के कारण हार्ट अटैक हुआ। इसके बाद जब उन्हें अस्पताल लाया गया था तब वो बेहोश थे।

vivek

इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें एक्स्ट्रा कॉर्पोरल मेंब्रेन ऑक्सीजिनेशन (ईसीएमओ) पर रखा था। इन तमाम कोशिशों के बाद भी अभिनेता को बचाना नहीं जा सका। उनका जाना फिल्म जगत के लिए बड़ा नुकसान है।

vivek

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के लेफ्टिनेंट तमिलिसाई साउंडराजन ने कहा कि विवेक ने अपने हास्य संवादों के माध्यम से समाज में अच्छे संदेशों का प्रसार किया है और इसी के चलते उन्हें चिन्ना कलाईवन्नारा या लिटिल कलाईवन्नारा (तमिल फिल्मों के दिवंगत कॉमेडियन एनएस कृष्णन को दी गई उपाधि कलाईवन्नारा की तर्ज पर) की उपाधि से सम्मानित किया गया था। वह एक पर्यावरणविद थे, जिन्होंने लाखों की संख्या में पौधारोपण किया है। विवेक के निधन के बाद से ही साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर जारी है। साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।