newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Teej Song: तीज स्पेशल सॉन्ग ‘करिले तीज के व्रत ऐ भोला’ का वीडियो हुआ रिलीज, तृप्ति सिन्हा ने दी है आवाज

Bhojpuri Teej Song: सावन का महिना खत्म होते ही अब त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। आज तीज का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में अब तीज व्रत के अवसर पर भोजपुरी के दो दिग्गज तीज स्पेशल गाना लेकर आए हैं।

नई दिल्ली। त्योहारों का मौसम हो और कोई गीत-संगीत नहीं हो अब ऐसा तो मुमकिन नहीं है। सावन का महिना खत्म होते ही अब त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। आज तीज का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में अब तीज व्रत के अवसर पर भोजपुरी के दो दिग्गज तीज स्पेशल गाना लेकर आए हैं। जी हां भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने- माने कलाकार अंकित पीयूष और तृप्ति सिन्हा तीज के मौके पर अपना नया गाना ‘करिले तीज के व्रत ऐ भोला’ लेकर आए हैं। रिलीज होने के साथ ही ये गाना पॉपुलर हो गया है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

‘करिले तीज के व्रत ऐ भोला’ गाने को तृप्ति सिन्हा ने अपनी आवाज से नवाजा है. तो वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारे अंकित ने इस गाने के वीडियो में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। अंकित इससे पहले भी कई सावन स्पेशल गानों में नजर आ चुके हैं। तीज के मौके पर आए इस गाने ‘करिले तीज के व्रत ऐ भोला’ को श्रद्धालु खूब पसंद कर रहे हैं।

वहीं इस गाने को लेकर सिंगर तृप्ति बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ‘तीज जैसे पावन पर्व के लिए मैंने यह गाना गाया, इसकी अनुभूति बेहद सुखद और भक्तिमय रही। अब यह गाना रिलीज हो चुका है।’ आपको बता दें कि इस गाने के बोल मनीष राज ने लिखे हैं और संगीत सावन कुमार ने दिया है। गाने के वीडियो डायरेक्टर विजय कुमार, कोरियोग्राफर रवि राज और निर्माता अमित कुमार शर्मा हैं।