
नई दिल्ली। बॉलीवुड जगत में इस वक्त दुख की लहर है। ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत पर दुखों का पहाड़ टूटा है। बता दें, बीती शनिवार रात उनकी मां जया सावंत का निधन हो गया है। वो काफी समय से अस्पताल में भर्ती थीं। बीती रात उन्होंने लंबी बीमारी के बाद टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। पिछले महीने ही राखी सावंत ने एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में राखी अस्पताल में नजर आ रही थी। राखी सावंत वीडियो में बता रही थी कि उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें ब्रेन ट्यूमर हुआ है। तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से वो अस्पताल में भर्ती हैं। राखी ने इस दौरान लोगों से मां के लिए दुआ करने की भी बात कही थी।
अब मां जया सावंत के निधन के बाद राखी काफी टूट गई हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोस भी सामने आए हैं जिसमें राखी सावंत मां के शव को स्ट्रेकचर पर ले जाते हुए नजर आ रही है। राखी सावंत का रो-रोकर बुरा हाल होता हुआ भी दिखाई दे रहा है। हंसती-खेलती और अपनी बातों से लोगों को हंसाने वाली राखी सावंत इस वक्त मां के निधन पर काफी दुख में है…
View this post on Instagram
इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो राखी सावंत की मां के निधन से ठीक पहले का है। हालांकि न्यूजरूमपोस्ट इस बात की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी की मां काफी गंभीर हालत में बेड पर लेटी हुई है। तो वहीं, राखी दीवार से सटकर जमीन पर बैठकर रोती हुई नजर आ रही है। वीडियो में राखी सावंत का बुरा हाल होता हुआ दिखाई दे रहा है।
Aap sabhi ko ye batate hua be had Dukh hoRaha Hai ke Rakhi Sawant key Maa Ka death Ho Gaya Hai @bollywood_life @rakhisawant RIP? pic.twitter.com/tlxud9FT57
— Nahid Kamal Khan (@NahidKamalKhan1) January 28, 2023
बता दें राखी सावंत के फैंस उन्हें इस वक्त कठिन वक्त में हौसला रखने के लिए कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर राखी सावंत का नाम भी ट्रेंड कर रहा है। राखी के फैन बार-बार उन्हें अपने आप को मजबूत रखने के लिए कह रहे हैं…