
मुंबई। अभिनेता सतीश कौशिक के अचानक हुए निधन से बॉलीवुड समेत पूरी मनोरंजन की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई। 66 साल की उम्र में अभिनेता ने आखिरी सांस ली। मौत से एक दिन पहले उन्होंने होली पार्टी की थी, जिसका आखिरी वीडियो सामने आया है। दरअसल, सतीश ने दिल्ली में एक निजी फार्महाउस पर अपने परिवार के साथ होली की पार्टी की थी। इसके बाद अचानक ही देर रात उनकी तबीयत बिगड़ी और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली।
आपको बता दें कि सतीश कौशिक के होली वाले दिन का आखिरी वीडियो सामने आया, जिसमें वह परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ होली मनाते नजर आ रहे थे। वीडियो में सतीश सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए नजर आ रहे थे।
देखिए वीडियो-
View this post on Instagram
बता दें कि इस दौरान उन्होंने अपने साथियों के साथ गाने पर डांस भी किया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह होली की पार्टी में साथियों के साथ जमकर मस्ती कर रहे थे और वह उन्हें अपने अंदाज से हंसाते दिखाई दे रहे हैं।