
नई दिल्ली। दक्षिण इंडस्ट्री के बहुत से ऐसे स्टार है जिन्होंने साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाई है। आज अभिनेता पैन स्टार बन चुके है, और हर कोई इनकी एक्टिंग का फैन है। विजय ने भले ही हिंदी सिनेमा में काफी समय बाद से एंट्री की है लेकिन आज इनकी पॉपुलैरिटी भी एक अलग लेवल की है। विजय देवरकोंडा की एक्टिंग के अलावा इनकी लड़कियों में फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। एक्टर की गिनती साउथ के सबसे बेहतरीन और महंगे एक्टर में होती है। अपनी कड़ी मेहनत से विजय ने भी वो मुकाम हासिल किया जो वो चाहते थे। आज एक्टर अपना 34वां जन्मदिन मना रहे है। तो चलिए जानते है अभिनेता के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-
देवरकोंडा की पर्सनल लाइफ
देवरकोंडा विजय साईं, जिन्हें फिल्मों विजय देवरकोंडा के नाम से जाना जाता है। विजय एक भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। एक्टर का जन्म 9 मई 1989 को हैदराबाद में हुआ था। विजय के पिता का नाम देवरकोंडा गोवर्धन राव और माता का नाम देवरकोंडा माध्वी है। विजय आज वो नाम बन चुके है जिनको आज हर कोई जानता है। विजय को एक फिल्मफेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। इसके अलावा विजय को एक नंदी पुरस्कार और एक SIIMA पुरस्कार भी मिला है। साल 2018 से, उन्होंने फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 सूची में अपनी जगह बनाई है।
विजय का वर्कफ्रंट
विजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर ने लाइगर, गीता गोविंदम, डियर कोमरेड, वर्ल्ड फेमस लवर, खुशी, जन-गण-मन, टैक्सीवाला, नोटा, द्वारका, वीडी 12, लाइफ इज ब्यूटीफूल, ऑल इज वैल सूमा जैसी शानदार फिल्में की है। विजय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘नुविला’ से की थी। इसके बाद तो विजय देवरकोंडा के करियर ने जो रफ्तार पकड़ी वो कभी रुकी ही नहीं।