newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Liger: Vijay Deverakonda की फिल्म लाइगर ने उनके लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं, लगातार बुरी खबरें आ रही हैं सामने

Liger: Vijay Deverakonda की फिल्म लाइगर ने उनके लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं, लगातार बुरी खबरें आ रही हैं सामने विजय देवेराकोण्डा से जुड़ी एक और बुरी खबर सामने आई है। यहां हम इसी बारे में बात करेंगे।

नई दिल्ली। लाइगर (Liger) स्टार विजय देवेराकोंडा (Vijay Deverakonda) की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। पहले तो उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद निराशा जनक प्रदर्शन किया है। अब लगातार उनके लिए बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। विजय देवेराकोण्डा की फिल्म लाइगर का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। लेकिन फिर जब फिल्म रिलीज़ होने जा समय आया तो फिल्म को लेकर बॉयकॉट शुरू हो गया। जिसके बाद विजय देवेराकोण्डा का भी बयान आया की अगर किसी को फिल्म नहीं देखना है तो न देखे। जिसके बाद से जनता का गुस्सा और बढ़ गया और फिल्म का और जोरों से विरोध होने लगा। फिल्म रिलीज़ हो गई लेकिन बुरी तरह से डिज़ास्टर साबित हुई। उसके बाद कई खबरें सुनने को मिली। विजय देवेराकोण्डा से जुड़ी एक और बुरी खबर सामने आई है। यहां हम इसी बारे में बात करेंगे।

विजय देवेराकोण्डा को लोग अर्जुन रेड्डी (Arjun Reddy) के नाम से भी जानते हैं। जिनकी फिल्म लाइगर सिनेमाघर में बुरी तरह से पिट गई है। लाइगर के बाद उन्हें मेकर्स के कुछ पैसे भी वापस करने पड़े हैं। जिसमें खबर आ रही थीं कि लाइगर स्टार को करीब 6 करोड़ रूपये मेकर्स को लौटाने पड़े हैं। इसके अलावा अब खबर आ रही है की अब उनकी दूसरी फिल्म भी उनसे छीन ली गई है। आपको बता दें लाइगर फिल्म आने के बाद उनकी अगली फिल्म जन गण मन बनने वाली थी। लाइगर फिल्म की रिलीज़ से पहले उस फिल्म की घोषणा कर दी गई थी। उस फिल्म को भी लाइगर के डायरेक्टर पूरी जगन्नाथ बनाने वाले थे। फिल्म के रिलीज़ की घोषणा भी कर दी गई थी।


इस (Liger) फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये के आसपास था और इस फिल्म की वजह से मेकर्स को काफी नुकसान हुआ है। जिसका नुकसान तो विजय देवेराकोण्डा अपनी जेब से भर ही रहे हैं। अब उनकी जन गण मन फिल्म बनने से बंद होने के बाद, विजय के फैंस उनके इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं। लाइगर फिल्म में विजय ने फाइटर का किरदार निभाया था और उस फिल्म में उनके साथ अन्नया पांडेय , राम्या कृष्णा और रॉनित रॉय मुख्य भूमिका में मौजूद थे।