newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 14: मास्टरमाइंड विकास गुप्ता इस वजह से हुए घर से बेघर, वजह जाकर हैरान रह जाएंगे आप

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के घर से एक और कंटेस्टेंट बाहर हो गए हैं। फैंस को एक के बाद एक शॉक लगे जा रहे हैं। पहले जैस्मिन भसीन घर से बेघर हो गईं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता (Vikas Gupta) भी घर से बाहर आ गए हैं।

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के घर से एक और कंटेस्टेंट बाहर हो गए हैं। फैंस को एक के बाद एक शॉक लगे जा रहे हैं। पहले जैस्मिन भसीन घर से बेघर हो गईं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता (Vikas Gupta) भी घर से बाहर आ गए हैं। हालांकि वो एविक्शन की वजह से बाहर नहीं आए, हेल्थ इश्यू की वजह से उन्हें बाहर बुलाया गया है।

vikas gupta

विकास गुप्ता घर से बेघर

बिग बॉस की न्यूज देने वाले ‘द खबरी’ ने अपने ट्विटर हैंडल से ये खबर दी है। जिसके मुताबिक विकास गुप्ता घर से बेघर हो गए। जिसकी वजह है उनकी बिगड़ी सेहत। ‘द खबरी’ ने बताया कि अचनाक तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें मेकर्स ने रातों-रात घर से बाहर भेज दिया।

इससे पहले भी हो चुके हैं बाहर

बता दें कि विकास गुप्ता पहले भी शो से निकाले जा चुके हैं। दरअसल, विकास की अर्शी खान से लड़ाई हो गई थी। विकास ने गुस्से में आकर अर्शी को पूल में धक्का दे दिया था। जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। हालांकि बाद में बिग बॉस ने उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री के रुप में भेज दिया था। लेकिन अब वो तबीयत खराब होने की वजह से घर से बाहर आ गए हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें गले में इंफेक्शन हो गया है। जिसकी वजह से उन्हें घर से बाहर भेज दिया है।

arshi vikas

इससे पहले मनु पंजाबी भी तबीयत खराब होने ती वजह से घर से बाहर जा चुके हैं। उन्होंने शो में बतौर चैलेंजर एंट्री मारी थी। लेकिन शो के दौरान उनके पैर में चौट लग गई थी। जिसकी वजह से उन्हें बाहर जाना पड़ा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब विकास गुप्ता के बाहर जाने की खबर सामने आ रही है। खैर अब देखने वाली बात ये होगी कि वो घर में तीसरी बार वापसी करते हैं या नहीं।