newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

डायन बनी काजल राघवानी को गांववालों ने पहनाई चप्पलों की माला, ”मुनिया” का ट्रेलर झकझोर देगा कलेजा

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani’ New Film Muniya: भोजपुरी फिल्म ”मुनिया” का ट्रेलर फाइनली रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की है जिसे एक ढोंगी बाबा के चक्कर में पति की मौत के बाद डायन मान लिया जाता है। डायन मानकर इसे गांव से निकाल देते हैं।

नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की यूपी से बिहार तक में जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। काजल राघवानी को सोशल मीडिया पर भी 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। काजल के फैंस उनकी नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में आज काजल राघवानी की फिल्म ”मुनिया” का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। तो चलिए बताते हैं क्या है इस ट्रेलर में खास!

रिलीज हुआ मुनिया का ट्रेलर:

भोजपुरी फिल्म ”मुनिया” का ट्रेलर फाइनली रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की है जिसे एक ढोंगी बाबा के चक्कर में पति की मौत के बाद डायन मान लिया जाता है। डायन मानकर इसे गांव से निकाल देते हैं। गांव के बाहर ये एक झोपड़ी बनाकर रहती है और वहीं एक बच्ची जो जन्म देती है। बाद में परिस्थियां बदलती है और ये औरत उस पाखंडी तांत्रिक का पर्दाफाश करती है। फिल्म में डायन का ये किरदार काजल राघवानी ने निभाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)

”मुनिया” फिल्म में काजल राघवानी के अलावा रितेश उपाध्याय, किरन यादव, आराध्या पांडे, प्रेम दुबे, कौशल शर्मा, राम सिंह, जेपी सिंह, रितु चौहान, गोपाल चुहना, अनीता ओझा, सीमा सिंह, अशोक गुप्ता, संगीता राय और के.के. राजा ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म का निर्माण विनय सिंह और मंजुल ठाकुर ने किया है। फिल्म का निर्देशन अनिल नैनन ने किया है। मुनिया की कहानी और स्क्रीनप्ले मंजुल ठाकुर ने लिखा है। फिल्म के डायलॉग्स ओम प्रकाश यादव ने लिखे और फिल्म का म्यूजिक प्यारे लाल यादव और राकेश निराला ने दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)

बता दें कि हाल ही में काजल राघवानी का नया गाना ”सुग्गा” रिलीज किया गया है जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। गाने को आलोक कुमार ने गाया है। गाने के लिरिक्स और म्यूजिक अभिषेक ठाकुर ने दिए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो काजल राघवानी जल्द ही भौजी, दुल्हन और दहेज जैसी भोजपुरी फ़िल्मों में नज़र आएंगी।