newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vinod Khanna: विनोद खन्ना की डेथ एनिवर्सरी आज, स्टारडम को छोड़ बन गए थे माली फिर 5 साल बाद की इंडस्ट्री में वापसी!

Vinod Khanna: विनोद खन्ना ने एक समय पर काफी बेहतरीन फिल्में दी थी। एक्टर की एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों ने इनके करियर को एक नया आयाम दिया था। इनकी बेहतरीन एक्टिंग के कारण इनकी झोली में अचानक, इम्तिहान, रोटी कपड़ा मकान, मजबूर, अमर अकबर एंथनी जैसी शानदार फिल्में आई।

नई दिल्ली। विनोद खन्ना एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता और राजनीतिज्ञ थे, जो हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। विनोद खन्ना को  बॉलीवुड में दो फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना के साथ विनोद खन्ना भी अपने समय के सबसे हाई पेड एक्टर में से एक थे। आज विनोद खन्ना भले ही हमारे बीच ना हो लेकिन उनकी कमी आज भी हिंदी सिनेमा याद करता है। विनोद बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता थे। 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में जन्में एक्टर विनोद खन्ना की आज डेथ एनिवर्सरी है। विनोद खन्ना एक हिंदु परिवार से ताल्लुक रखते है।

फिल्में छोड़ माली बन गए थे एक्टर

विनोद खन्ना ने एक समय पर काफी बेहतरीन फिल्में दी थी। एक्टर की एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों ने इनके करियर को एक नया आयाम दिया था। इनकी बेहतरीन एक्टिंग के कारण इनकी झोली में अचानक, इम्तिहान, रोटी कपड़ा मकान, मजबूर, अमर अकबर एंथनी जैसी शानदार फिल्में आई। इस फिल्म में विनोद खन्ना ने लीड रोल अदा किया था। हिंदी सिनेमा में अपनी मेहनत  और लगन से इतनी उपलब्धि हासिल करने के बाद एक्टर ने साल 1982 को फिल्मों से दूरी बना ली और फिर इसके बाद आध्यात्मिक गुरु रजनीश (ओशो) की शरण में चले गए थे। जहां एक्टर माली और बर्तन धोने का काम करते थे।

साल 2017 में दुनिया को कहा अलविदा

इन सब के 5 साल बाद एक्टर ने फिल्मी इंसाफ से इंडस्ट्री में एंट्री की। इसके बाद इनके करियर ने फिर से वही रफ्तार पकड़ ली थी। विनोद खन्ना की साल 2017 में काफी ज्यादा तबियत बिगड़ गई थी जिस कारण वह काफी दिन तक हॉस्पिटल में भी रहे थे। इसके बाद 27 अप्रैल 2017 को विनोद खन्ना ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और उनके जाने से पूरी इंडस्ट्री को जोर का झटका लगा था।