newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akshara Singh Visited Banke Bihari Temple: मंदिर में धक्का मुक्की करती ”भोजपुरी क्वीन” के वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल

Akshara Singh Visited Banke Bihari Temple: अक्षरा ने हाल ही में नीम करोली बाबा के आश्रम से अपने नए साल की शुरुआत की थी। अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया जिससे उनके फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनपर प्यार की बरसात कर दी ,तो चलिए बताते हैं पूरी बात विस्तार से…

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री की क़्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा भी सोशल मिडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी झलकियां अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अक्षरा की कोई भी फोटो हो या वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर तैरने लगती है। अक्षरा ने हाल ही में नीम करोली बाबा के आश्रम से अपने नए साल की शुरुआत की थी। अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया जिससे उनके फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनपर प्यार की बरसात कर दी ,तो चलिए बताते हैं पूरी बात विस्तार से…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

नीम करोली बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद अब अक्षरा सिंह बांके बिहारी जी के दरबार में पहुंची। अक्षरा ने खुद इंस्टाग्राम पर अपने बांके बिहारी जी के दर्शन की वीडियो शेयर की है। इस वीडियो ने अब फैंस का दिल जीत लिया है। दरअसल, इस वीडियो में अक्षरा सिंह बिलकुल कैजुअल कपड़ों, लोअर और स्वेटर में नजर आ रही हैं। अक्षरा आम लोगों की तरह बिना किसी VIP ट्रीटमेंट के दर्शन करने पहुंची। आप वीडियो में भी देख सकते हैं कि अक्षरा किस तरह दर्शन के लिए भीड़ में धक्का-मुक्की करती नजर आ रही हैं। अक्षरा ने यहां बिहारी जी का चंदन भी अपने हाथों से मला और फिर अपने माथे पर लेपा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह की इस वीडियो को देखने के बाद अब लोग एक्ट्रेस पर खूब सारा प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। फैंस एक्ट्रेस की सादगी की भरपूर तारीफें करते नजर आ रहे हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में नए साल में अक्षरा की और तरक्की होने की दुआएं भी करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले अक्षरा सिंह ने सरसों के खेत में पोजेज देकर फोटोज खिचवाएं थे, एक्ट्रेस की इन फोटोज को भी नेटिजन्स ने खूब पसंद किया था।