खेल
Virat-Anushka In Rishikesh: संत-बाबाओं की शरण में विराट-अनुष्का!,अब PM मोदी के गुरु के आश्रम आशीर्वाद लेने पहुंचा कपल
Virat-Anushka In Rishikesh: विराट और अनुष्का को ऋषिकेश के शीशम झाड़ी में देखा गया। जहां वो पीएम नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अनुष्का और विराट वहां कुछ धार्मिक अनुष्ठान करने पहुंचे थे।
नई दिल्ली।टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली और बी टाउन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अध्यात्म और आंतरिक शांति की खोज में हैं। कपल को साधू-संतों और गुरुओं के बीच देखा जा रहा है। बीते महीने अनुष्का और विराट को वृंदावन में देखा गया था, जहां को नीम करौली बाबा के आश्रम में पहुंचे थे और वहां आश्रम संभाल रहे स्वामी से बात की थी। अब कपल को ऋषिकेश में देखा गया, जहां वो पीएम नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे। कपल की बहुत सारी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
समाधि पर विराट- अनुष्का ने लगाया ध्यान
विराट और अनुष्का को ऋषिकेश के शीशम झाड़ी में देखा गया। जहां वो पीएम नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अनुष्का और विराट वहां कुछ धार्मिक अनुष्ठान करने पहुंचे थे। आश्रम पहुंच कर विराट और अनुष्का ने ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के दर्शन किए और गंगा आरती भी की। इस मौके पर वामिका भी अपने माता-पिता के साथ थी।
Virat Kohli and Anushka Sharma in rishikesh. pic.twitter.com/27BG9fUVMB
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 30, 2023
पीएम मोदी भी झुकाते हैं दर पर सिर
गौर करने वाली बात ये है कि गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के दर्शन करने के लिए सिर्फ पीएम मोदी ही नहीं बल्कि साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी आ चुके हैं। 2015 में पीएम मोदी ने गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि के दर्शन किए थे और उनका आशीर्वाद लिया था।फिलहाल विराट कोहली क्रिकेट से ब्रेक पर चल रहे हैं और अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इससे पहले विराट और अनुष्का नील करौली वाले बाबा के आश्रम पहुंचे थे। जहां उन्होंने मौजूदा संतों को सुना और वहां जाकर आशीर्वाद लिया। कपल ने वृंदावन में कई तीर्थ स्थलों के दर्शन किए।