
नई दिल्ली। हाल ही में कुछ दिन पहले प्रकाश राज ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर तीखा वार किया था। उन्होंने विवेक अग्निहोत्री के बारे में तो बुरा बोला ही था साथ ही साथ उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के बारे में भी बोला था जिसे काफी दर्शको ने पसंद किया था। इसके अलाव प्रकाश राज ने शाहरुख खान की फिल्म पठान की जमकर तारीफ की थी जो रिकॉर्ड रिकॉर्ड सेट करते जा रही है। पठान फिल्म इस साल की नंबर वन फिल्म बन चुकी है जिसे देखते हुए प्रकाश राज फिल्म की तारीफ करने से नहीं चूके। वहीं प्रकाश आज बॉयकॉट वालों पर भी हमला होते दिखाई दिए। विवेक अग्निहोत्री पर कमेंट करने के बाद अब विवेक अग्निहोत्री ने भी प्रकाश राज की बात का जवाब दिया यहां हम इसी बारे में बताने वाले हैं।
A small, people’s film #TheKashmirFiles has given sleepless nights to #UrbanNaxals so much that one of their Pidi is troubled even after one year, calling its viewer’s barking dogs. And Mr. Andhkaar Raj, how can I get Bhaskar, she/he is all yours. Forever. pic.twitter.com/BbUMadCN8F
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) February 9, 2023
विवेक अग्निहोत्री ने प्रकाश राज के वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा है, “एक छोटे आदमी की फिल्म कश्मीर फाइल्स ने तमाम अर्बन नक्सल की नींदें उड़ा दी। और उनकी सिर्फ नींद ही नहीं उड़ाई बल्कि आज भी एक साल भी उन्हें परेशान कर रही है। ये वो लोग हैं जो अपने दर्शकों को भौंकने वाला कुत्ता बुलाते हैं। और मिस्टर अंधकार राज। मैं कैसे भास्कर प्राप्त कर सकता हूं। वो तो आपका/आपकी है। हमेशा के लिए।”
. @vivekagnihotri ‘s #Kashmirfiles which depicted the genocide of #KashmiriHindus in d late 80’s & early 90’s is like an earth quake on these #UrbanNaxals like #PrakashRaj .
The effect still continues .
The entire cabal hd tried their best to hide ds biggest human tragedies. pic.twitter.com/aM1bfiRk1g— Ashoke Pandit (@ashokepandit) February 9, 2023
विवेक अग्निहोत्री हमेशा से सीधा और सपाट जवाब देने के लिए जाने जाते हैं। उनके इस जवाब के बाद उनके फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं और उन्हें और भी अच्छी फिल्म बनाने के लिए कह रहे हैं। आपको बता दें फिलहाल विवेक अग्निहोत्री वैक्सीन वॉर फिल्म बना रहे हैं जिसे वो 15 अगस्त 2023 को रिलीज़ करने वाले हैं। उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को दर्शकों की तरफ से खूब प्यार मिला था।
आपको बता दें दिनों प्रकाश राज ने पठान फिल्म की सफलता के गुणगान गए थे और बॉयकॉट वालो को धर्मांध बताया था। इसके अलावा विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को नॉनसेंस फिल्म कहा था। और बोला था कि कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्देशक बोलते हैं कि उन्हें ऑस्कर मिलना चाहिए जबकि वो तो भास्कर मिलने के भी अधिकार नहीं रखते हैं। उन्होंने आगे द कश्मीर फाइल्स फिल्म को प्रोपगैंडा फिल्म बताया और बोले कि उसे बनाने में करीब 2000 करोड़ रूपये खर्चा हुए। प्रकाश राज ने साथ ही ये भी कहा कि विवेक अग्निहोत्री जैसे डायरेक्टर दर्शकों को बेवकूफ बनाते हैं पर वो हमेशा दर्शकों को बेवकूफ नहीं बना सकते।”