newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi Files: विवेक अग्निहोत्री बोले- राजधानी ही नहीं बल्कि तमिलनाडु की भी सच्चाई दिखाएगी ‘द दिल्ली फाइल्स’

Delhi Files:ये बात तो सभी जानते हैं कि द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म पूरे देश में एक आंदोलन की तरह चली। खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फिल्म की तारीफ की थी। फिल्म को देश के ज्यादातर राज्यों में इसे टैक्स फ्री भी कर दिया था।

नई दिल्ली। ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म  बनाकर दर्शकों और क्रिटिक्स के दिल में बसने वाले डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री एक बार सुर्खियों में हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म पूरे देश में एक आंदोलन की तरह चली। खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फिल्म की तारीफ की थी। फिल्म को देश के ज्यादातर राज्यों में इसे टैक्स फ्री भी कर दिया था। बीते दिन ही खबर सामने आई थी कि डायरेक्टर कश्मीर के बाद ‘द दिल्ली फाइल्स’ नाम की फिल्म बनाने जा रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने अपना नजरिया लोगों के साथ शेयर किया है।

दिल्ली ने किया देश को बर्बाद

अपकमिंग फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ को लेकर विवेक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में देश पर किसने राज किया, कैसे उन्होंने मुगल राजाओं से लेकर अंग्रेजों से लेकर आधुनिक समय तक सब कुछ तबाह कर दिया। उन्होंने कहा कि इतिहास को साक्ष्य और तथ्य आधारित होना चाहिए। यह कथा-आधारित नहीं होनी चाहिए। भारत में समस्या ये है कि बहुत से लोग इतिहास को राजनीतिक और भारत के राजनीतिक एजेंडे के आधार पर लिखते हैं। तमिलनाडु की बात करते हुए डायरेक्टर ने कहा कि दिल्ली की फाइलें आपको तमिलनाडु के बारे में भी बहुत कुछ सच बताएगी। यह दिल्ली के बारे में नहीं है, यह दिखाता है कि दिल्ली कितने सालों से भारत को बर्बाद कर रही है।


कश्मीर के बाद अब दिल्ली की पोल खोलेंगे विवेक

गौरतलब है कि विवेक को लीक से हटकर फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है। द कश्मीर फाइल्स को ही बनाने में डायरेक्टर ने अपने 4 साल दिए थे। फिल्म 14-15 करोड़ के बजट में बनी थी लेकिन फिल्म ने कमाई 300 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। ये फिल्म जम्मू कश्मीर में कश्मीरी हिंदू पंडितों पर हुए अत्याचारों को दिखाती है जिन्हें एक समुदाय के डर से अपने घरों को छोड़ना पड़ा था। अब डायरेक्टर दिल्ली से जरिए देश को बर्बाद करने वालों की पोल खोलेंगे।