newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vivek Agnihotri : ‘ये फलाने गुरु चार्टर प्लेन में चलते हैं…’ सद्गुरु समेत कई धर्मगुरुओं पर विवेक अग्निहोत्री ने साधा निशाना,अक्षय और कंगना रनौत को भी लपेटा

Vivek Agnihotri: उन्होंने आगे कहा कि ओशो ने भी आश्रम बनाया था लेकिन उन्होंने अपने कुटिया से ही लोगों को संदेश दिया था लेकिन कभी स्टार्स के साथ फोटो क्लिक नहीं कराई थी और न ही होटल जैसे लग्जरी आश्रम बनाए थे। विवेक ने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया लेकिन यूजर्स ने कहना है कि विवेक सद्गुरु और राम रहीम पर निशाना साध रहे हैं।

नई दिल्ली। द कश्मीर फाइल्स बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। राजनीति हो या धर्म से जुड़ा मुद्दा, प्रोड्यूसर हर मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं। निर्माता बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स पर निशाना साधते रहते हैं लेकिन अब विवेक ने देश के  धार्मिक नेताओं की आलोचना की। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए धर्म के ठेकेदारों पर निशाना साधा है। उन्होंने आज के आधुनिक धर्मगुरु पर सवाल  किया है। तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jist (@jist.news)


आधुनिक धर्मगुरुओं को सुनाई खरी-खोटी

जिस्ट न्यूज के साथ किए एक इंटरव्यू में विवेक ने आज के धर्मगुरुओं को लेकर काफी कुछ कहा हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी बातों में अक्षय कुमार, कंगना रनौत और करिश्मा कपूर का नाम भी लिया है। उन्होंने कहा- रिलीजन का पैसा तो देखिए आप… आपने ये जो धर्म गुरु..ये गुरु…वो गुरु,फलाने..आपने इनके आश्रम देखें हैं, 5 स्टार, 7 स्टार और 8 स्टार होटल भी शर्म खा जाए। ये प्राइवेट चार्टर प्लेन में घूमते हैं। आप कल्पना कीजिए की बुद्ध प्राइवेट चार्टर प्लेन में घूम रहे हैं…उनके पीछे 50 बॉडी गार्ड चल रहे हैं..उनके आस-पास लोग खड़े हैं, कोई माला पहना रहा है, कोई जूते पहना रहा है..ये सब मैंने अपनी आंखों से देखा है, किसी से सुना नहीं है। आश्रम में कमरे बने हुए हैं,जो आप 20 हजार में खरीद रहे हैं…फिर गौतम बुद्ध अक्षय कुमार, कंगना के साथ फोटो क्लिक करा रहे हैं…ऐसा आप सोच सकते हैं, लेकिन आज के खुद को गुरु मानने वाले ऐसा करते हैं। ये कौन सा धर्म है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jist (@jist.news)


ओशो को बताया बेस्ट गुरु

उन्होंने आगे कहा कि ओशो ने भी आश्रम बनाया था लेकिन उन्होंने अपने कुटिया से ही लोगों को संदेश दिया था लेकिन कभी स्टार्स के साथ फोटो क्लिक नहीं कराई थी और न ही होटल जैसे लग्जरी आश्रम बनाए थे। विवेक ने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया लेकिन यूजर्स ने कहना है कि विवेक सद्गुरु और राम रहीम पर निशाना साध रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स का कहना है कि विवेक ने खुद धर्म और जाति के नाम पर फिल्म बनाकर करोड़ों कमाए हैं।