
नई दिल्ली। आज मंगलवार को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने उन फीचर फिल्म निर्माणों की सूची की ऐलान कर दिया है जिन्हें 95वें अकादमी पुरस्कार के लिए जगह मिली हैं। 95वें ऑस्कर के लिए कुल 301 फीचर फिल्में चुनी गई हैं। इनमें भारत की 5 फिल्मों को जगह मिली है। इस लिस्ट में विवेक अग्निहोत्री की कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) को भी जगह मिली है। खुद भारतीय फिल्म निर्देशक/निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ट्विटर पर एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि उनकी फिल्म #TheKashmirFiles को @TheAcademy की पहली सूची में #Oscars2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। कश्मीर फाइल्स भारत की 5 फिल्मों में से एक है।
BIG ANNOUNCEMENT: #TheKashmirFiles has been shortlisted for #Oscars2023 in the first list of @TheAcademy. It’s one of the 5 films from India. I wish all of them very best. A great year for Indian cinema. ???
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) January 10, 2023
अपने अगले ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म में नजर आए कलाकारों मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी का नाम लिख कहा कि आप सभी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणियों के लिए चुने गए हैं। अभी शुरुआत हुई है रास्ता काफी लंबा है। बता दें, भारत की जिन फिल्मों को ऑस्कर 2023 के लिए रिमाइंडर सूची में जगह मिली है उनमें ‘द कश्मीर फाइल्स’ के अलावा कंतारा, RRR और गंगूबाई काठियावाड़ी भी छेलो शो, रॉकेट्री, मी वसंतराव, इराविन निझल, द नेक्स्ट मॉर्निंग और विक्रांत रोना सहित कई अन्य भारतीय फिल्में शामिल हैं।
#PallaviJoshi #MithunChakraborty @DarshanKumaar @AnupamPKher are all shortlisted for best actor categories. It’s just the beginning. A long long road ahead. Pl bless them all. pic.twitter.com/fzrY9VKDcP
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) January 10, 2023
आपको बता दें, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म कश्मीर फाइल्स बीते साल 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म काफी कम स्क्रीन पर रिलीज हुई थी लेकिन बावजूद इसके फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। रिलीज के महज दो दिनों के अंदर ही विवेक अग्निहोत्री की फिल्म कश्मीर फाइल्स ने 12 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था।
ये थी फिल्म की कहानी
फिल्म द कश्मीर फाइल्स की कहानी 1990 में कश्मीर पंडितों के साथ हुए जुल्म और नरसंहार को दर्शाती है। फिल्म रिलीज के पहले ही चर्चा में थी। रिलीज के बाद तो मानों विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में कब्जा ही कर लिया था। सिनेमाघरों में इसे देखने वाले लंबी-लंबी लाइनों में नजर आए। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज भी देखने को मिले जिसमें लोग रोते-बिलखते देखें। 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी अहम रोल में नजर आए। फिल्म की कमाई की बात करें तो भारत में कश्मीर फाइल्स ने 252 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, वर्ल्डवाइड मार्केट में फिल्म ने 341 करोड़ का कलेक्शन किया था।