newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन, जांच में पाए गए थे कोरोना संक्रमित

रिपोर्ट्स का कहना है कि कुछ दिन पहले कोरोना जांच में उन्हें कोरोना संक्रमित भी पाया गया था। वाजिद खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर जोड़ी साजिद-वाजिद में से वाजिद खान का निधन हो गया। वो 42 साल के थे। किडनी की बीमारियों से पीड़ित वाजिद खान को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स का कहना है कि कुछ दिन पहले कोरोना जांच में उन्हें कोरोना संक्रमित भी पाया गया था।

एक रिपोर्ट के अनुसार, वाजिद खान किडनी की बीमारियों से पीड़ित थे और उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 42 वर्षीय वाजिद खान को मुंबई के चेंबुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ महीने पहले ही उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। कुछ दिन पहले ही जांच में कोरोना संक्रमित भी पाया गया था।

रविवार शाम को उनकी हालत बिगड़ गई और तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए क्योंकि किडनी की समस्या के कारण उनका इम्युनिटी लेवल बहुत कम हो गया था।

वाजिद खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म इंडस्ट्री में साजिद-वाजिद की जोड़ी के रूप में मशहूर वाजिद खान को लेकर हस्तियों से लेकर उनके समर्थक तक शोक जाहिर कर रहे हैं।

वाजिद के निधन पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि वाजिद खान के निधन पर हैरान हूं, एक चमकती मुस्कुराती हुई प्रतिभा का आज हमारे बीच से चली गई। उनके निधन पर मेरी तरफ से ढेर सारी संवेदनाए।

वाजिद के निधन पर देखिए किसने क्या कहा…

वाजिद खान के निधन पर संगीतकार सलीम मर्चेंट ने ट्वीट किया, ‘साजिद-वाजिद की जोड़ी के मेरे भाई वाजिद के निधन की खबर से परेशान हूं। अल्लाह उनके परिवार को ताकत दे। वाजिद भाई आप बहुत जल्दी चले गए। यह हमारी बिरादरी के लिए एक बड़ा नुकसान है. मैं हैरान और टूट गया हूं।

Sajid Wajid Salman khan

साजिद-वाजिद ने 1998 में सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद इस जोड़ी ने एक के बाद एक हिट फिल्म के लिए संगीत दिए। इसमें चोरी चोरी, हेलो ब्रदर, मुझसे शादी करोगी, पार्टनर, वांटेड, दबंग (1,2 और 3) जैसी फिल्में शामिल हैं। साजिद-वाजिद की जोड़ी ने अभी हाल ही में सलमान खान के लिए ‘भाई-भाई’ कम्पोज किया थ। एक गायक के रूप में वाजिद खान ने 2008 में फिल्म पार्टनर के लिए गाया भी था।