
नई दिल्ली। आए दिन ओटीटी पर कुछ न कुछ रिलीज होता रहता हैं। कल यानी 5 अक्टूबर को विशाल भारद्वाज की फिल्म खुफिया नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। क्रिटिक्स फिल्म में तब्बू के दमदार रोल की खूब तारीफ कर रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां वामिका गब्बी ने लूट ली है, जिन्होंने फिल्म में कुछ बोल्ड सीन्स देखकर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, हालांकि इन सीन्स की वजह से एक्ट्रेस को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि ट्रोल्स एक्ट्रेस को क्या-क्या सुना रहे हैं।
केआरके ने साधा निशाना
ओटीटी रिलीज खुफिया में वामिका गब्बी ने अली फजल की पत्नी का किरदार निभाया है, जिसका नाम चारू है। चारू को नहीं पता है कि उनके पति देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। फिल्म में एक्ट्रेस ने बेहद बोल्ड सीन्स दिए हैं, जिन्हें लेकर अब सोशल मीडिया पर हलचल हो गई है। यूजर्स सोशल मीडिया पर वामिका के बोल्ड सीन्स शेयर कर रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं। खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले केआरके ने भी फिल्म की आलोचना की है और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से फिल्म पर ध्यान देने की गुजारिश की है।
View this post on Instagram
केआरके ने वामिका के एक बोल्ड सीन को शेयर कर लिखा-” यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी सामग्री सभी ओटीटी प्लेटफार्मों पर रिलीज हो रही है और सरकार सो रही है। छ गरीब परिवार की लड़कियां ऐसी अश्लील फिल्में कर रही हैं. यह भारतीय संस्कृति का विनाश है। इस ट्वीट में केआरके ने अनुराग ठाकुर को टैग भी किया है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल सीन्स
सोशल मीडिया पर यूजर्स भी एक्ट्रेस और फिल्म दोनों की जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कभी-कभी केआरके अच्छे मुद्दे को उठाते हैं, सरकार को वाकई इन चीजों पर ध्यान देना चाहिए। एक अन्य ने लिखा- अनुराग ठाकुर जी से रिक्वेस्ट है कि वो इन चीजों पर ध्यान दें, आप लोग कल्चर की बात करते हो तो ये सब क्या है..। धन्यवाद केआरके सर..ऐसी चीजों को लोगों के सामने लाने के लिए। ऐसी चीजों को बैन करने की जरूरत है। वीडियो के नीचे आपको ऐसे तमाम कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे।