newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

छोटी स्कर्ट पहन रानी चटर्जी ने दी मस्ती में मस्त रहने की सलाह, बोल्डनेस देख रह जाएंगे शॉक्ड

Rani Chatterjee old Song viral: इस गाने में रानी चटर्जी का लुक और अंदाज काफी अलग हैं। वो गाने में अपनी जिंदगी को मस्ती से जीने के लिए कह रही हैं और दूसरों की परवाह न करने के लिए कह रही हैं। गाना को सोशल मीडिया पर भी अच्छा खासा रिस्पांस मिला है।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा रानी चटर्जी का हुस्न का जलवा आज भी इंडस्ट्री में जारी है। एक्ट्रेस लगातार फिल्मों में काम कर रही हैं और सोशल मीडिया पर काफी अपडेटिट भी रहती हैं। हाल ही में रानी को भोजपुरी के बड़े स्टार्स के साथ एक पार्टी में देखा गया और अब उनका एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है। गाने का रानी का अंदाज काफी निराला है और वो काफी बोल्ड  भी दिख रही है। अब वो गाना कौन सा है ये हम आपको बताते हैं।


सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा गाना

आए दिन भोजपुरी का कोई  मन कोई गाना सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। पहले आम्रपाली दुबे और निरहुआ का गाना महरून सड़िया काफी पसंद किया गया था लेकिन अब रानी चटर्जी का पुराना गाना सोशल मीडिया पर काफी सुना जा रहा है। रानी ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है-ओके इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा है मस्त रहो मस्ती में आग लगे बस्ती में………. श्रीमान श्रीमती..। बता दें कि ये गाना तीन साल पुराना है और  फिल्म श्रीमान श्रीमती का है।


फैंस को पसंद आया गाना

इस गाने में रानी चटर्जी का लुक और अंदाज काफी अलग हैं। वो गाने में अपनी जिंदगी को मस्ती से जीने के लिए कह रही हैं और दूसरों की परवाह न करने के लिए कह रही हैं। गाना को सोशल मीडिया पर भी अच्छा खासा रिस्पांस मिला है। एक यूजर ने लिखा-वाह वाह सुपब… धूम है आग लगे बस्ती में। एक दूसरे यूजर  ने लिखा- हम भी सुने हैं इस गाने को बस्ती वालों के लिए बिल्कुल सही है। गाने के नीचे आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने के लिए मिल जाएंगे। काम की बात करें तो रानी फिलहाल सास बहू चली स्वर्गलोक नाम की फिल्म में दिखने वाली हैं। उसकी फिल्म दीदी नंबर-1 भी रिलीज हो चुकी है।