newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पीला चोला पहन खेसारी लाल यादव ने रटा राधे नाम, प्रेमानंद महाराज की भक्ति पर हुए निहाल

Khesari Lal Yadav new song Tere Pyar Me Pagal Premanand: फैंस सिंगर के पहले गाने को सुनकर काफी खुश हैं और उनकी आवाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।एक यूजर ने लिखा- यकीन मानिए खेसारी जी आप भक्ति गाने में और ज्यादा मीठा आवाज में गाते हैं। ऐसा गाने लगे ऐसा गीत आने लगे तो बहुतों को रियाज करना पड़ेगा या गाना छोड़ देंगे।

नई दिल्ली। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का ट्रेंडिंग सुपरस्टार हैं लेकिन अब वो अध्यात्म की तरफ भी बढ़ रहे हैं। हमने आपको बताया था कि खेसारी लाल यादव ने अपना नया यूट्यूब चैनल खोल लिया है, जिसका नाम है खेसारी डिवोशनल। इस चैनल पर भक्ति से भरे गाने रिलीज किए जाएंगे और अब एक्टर ने अपना पहला गाना रिलीज कर दिया है, जो भगवान श्री कृष्ण और प्रेमानंद महाराज की निर्गुण भक्ति पर बना है। गाने को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है, तो चलिए जानते हैं कि खेसारी लाल यादव कौन सा गाना लेकर आए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)


श्री कृष्ण की भक्ति में लीन खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव ने अपने नए चैनल खेसारी डिवोशनल पर पहला गाना रिलीज कर दिया है, जिसका नाम है- तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद। गाने में खेसारी भगवान श्री कृष्ण महिमा का बखान कर रहे हैं कि कैसे एक छोटी उंगली पर पर्वत उठा लिया और आपकी भक्ति हमारे लिए कितनी कीमती है। गाने की वीडियो में प्रेमानंद महाराज को दिखाया गया है,जो राधा जी और श्री कृष्ण की भक्ति में डूबे हैं। गाना बहुत ही मधुर है और फैंस भी खेसारी के नए अवतार को देखकर काफी खुश हैं।


8 लाख पार पहुंचा गाना

फैंस सिंगर के पहले गाने को सुनकर काफी खुश हैं और उनकी आवाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।एक यूजर ने लिखा- यकीन मानिए खेसारी जी आप भक्ति गाने में और ज्यादा मीठा आवाज में गाते हैं। ऐसा गाने लगे ऐसा गीत आने लगे तो बहुतों को रियाज करना पड़ेगा या गाना छोड़ देंगे। एक दूसरे यूजर ने लिखा- खेसारी लाल अपने पूरे जिदंगी  इतना सच्चे और सत्य भावना से कोई भी गाना नहीं गाय था। एक अन्य ने लिखा- इतना मस्त सॉन्ग लाने का क्या जरूरत थी भैया, पवन सिंह कोमा में चला जाएगा। खबर लिखे जाने तक गाने पर 8 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।