newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BB OTT 2 Weekend Ka Vaar: वीकेंड का वार रहा मनीषा के लिए दर्दनाक, सलमान ने कहा- ‘काटे जाएंगे पर’, तो आशिका भाटिया हुईं बेघर

BB OTT 2 Weekend Ka Vaar: एल्विश ने बेबिका के खिलाफ कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद पूरे एपिसोड के दौरान सलमान एल्विश पर बरसते नजर आए। तो वहीं इस बार का एलिमिनेशन मनीषा रानी के लिए दर्दनाक रहा। तो चलिए आपको बताते हैं बिग बॉस के घर में रविवार का हाल।

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 में इस बार का वीकेंड का वार काफी उथल-पुथल भरा रहा। एक तरफ जहां शो के होस्ट सलमान खान ने एल्विश यादव को बुरी तरह लताड़ा। यहां तक की शो के बीच में एल्विश की मां तक को वीडियो कॉल के जरिए बुला लिया गया। एल्विश को उनकी लंबी फैन फॉलोइंग के लिए भी सलमान खान सुनाते नजर आए। एल्विश ने बेबिका के खिलाफ कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद पूरे एपिसोड के दौरान सलमान एल्विश पर बरसते नजर आए। तो वहीं इस बार का एलिमिनेशन मनीषा रानी के लिए दर्दनाक रहा। तो चलिए आपको बताते हैं बिग बॉस के घर में रविवार का हाल।

रैपर Bantai की धमाकेदार एंट्री

रविवार के वीकेंड के वार में भारती सिंह और ‘कालकूट’ की स्टारकास्ट ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में प्रमोशन के लिए पहुंचते हैं। वहीं एपिसोड की शुरुआत ही रैपर Emiway Bantai की धमाकेदार परफॉर्मेंस से होती है। शो में Emiway Bantai अभिषेक के गेम की तारीफ करते हैं। इसके बाद सलमान खान के कहने पर अभिषेक भी रैप कर के दिखाते हैं।

मनीषा को मिली जेल की सजा

इसके बाद ‘कालकूट’ के स्टार विजय वर्मा घरवालों को एक टास्क देते हैं। वह घरवालों से पूछते हैं कि उनके हिसाब से मुजरिम कौन है। वह हुई घटनाओं के हिसाब से किसके खिलाफ एफआईआर फाइल करेंगे। इस टास्क में सबसे ज्यादा FIR मनीषा रानी के खिलाफ दर्ज होती है। ऐसे में मनीषा रानी को जेल की सजा दी जाती है।

आशिका बेघर, मनीषा को सलमान की चेतावनी

इसके बाद एलिमिनेशन की बारी आती है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए मनीषा और आशिका नॉमिनेटेड थे। सलमान खान एलिमिनेशन अनाउंस करते हैं। इस हफ्ते घर से आशिका भाटिया एविक्ट हो गई हैं। इसके बाद सलमान खान मनीषा को अपने में सुधार करने की सलाह देते हैं। सलमान मनीषा को कहते हैं कि वो मजाक में भी ऐसी बातें न बोले जो उन्हीं को भारी पर जाए। आगे सलमान मनीषा को कहते हैं- ‘इतना मत उड़ना, पर काट दिए जाएंगे आपके। आपके साथ कोई नहीं होगा।’

फूट-फूट कर रोईं मनीषा-आशिका

आशिका भाटिया के एविक्शन से मनीषा रानी काफी आहत हुईं। मनीषा और आशिका एक दूसरे के गले लगकर खूब रोईं। जिसपर आशिका मनीषा को समझाती दिखीं कि ‘बस 15 दिन और फिर बाहर मिलेंगे’ तो वहीं अभिषेक और एल्विश मनीषा को संभालते नजर आए। हालांकि पूजा भट्ट और बेबिका यहां भी मनीषा का मजाक बनाते नजर आए।