Weekend OTT Releases: इस वीकेंड ओटीटी पर रिलीज़ हो रहीं हैं ये बेहतरीन फिल्में, कर लीजिए प्लान

Weekend OTT Releases: आजकल ओटीटी पर हफ्ते कई शो और फिल्म रिलीज़ होती रहती हैं। नेटफ्लिक्स, डिज़्नी हॉटस्टार, ज़ी5 और अमेज़न प्राइम जैसे तमाम प्लेटफार्म हैं जहां आप फिल्म और सीरीज देखते हैं। ऐसे में आने वाले वीकेंड में आपको ओटीटी पर क्या कुछ देखना चाहिए और ओटीटी पर आपके लिए क्या ख़ास है यहां हम आपको बताने वाले हैं।

Avatar Written by: March 27, 2023 1:19 pm

नई दिल्ली। आपने ओटीटी पर कई फिल्म और सीरीज देखी होगी। जिन्हें आप पसंद भी करते होंगे आखिर आज ओटीटी एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है कि आप जहां चाहें वो वहां पर मनोरंजन कर सकते हैं। आजकल एंटरटेनमेंट के लिए आपको कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। बल्कि आपके फ़ोन में ही सीरीज और फिल्म होते हैं जिसे आप कहीं भी देख सकते हैं। आजकल ओटीटी पर हफ्ते कई शो और फिल्म रिलीज़ होती रहती हैं। नेटफ्लिक्स, डिज़्नी हॉटस्टार, ज़ी5 और अमेज़न प्राइम जैसे तमाम प्लेटफार्म हैं जहां आप फिल्म और सीरीज देखते हैं। ऐसे में आने वाले वीकेंड में आपको ओटीटी पर क्या कुछ देखना चाहिए और ओटीटी पर आपके लिए क्या ख़ास है यहां हम आपको बताने वाले हैं।

Agilan

ये एक स्मगलर की कहानी है। जो कई चीज़ों का स्मगल तो करता ही है साथ ही साथ उसके पास कई देशों की संवेदनशील जानकारियां भी होती हैं। उसके सामने जो सबसे बड़ी रुकावट है वो है इंस्पेक्टर गोकुल जो उसके सामने समस्याएं पैदा करते हैं। इसे मार्च 2023 में सिनेमाघर में रिलीज़ किया गया था और इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले थे। अब फिल्म ज़ी5 के ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। 31 मार्च से आप इसे देख सकते हैं।

Almost Pyaar with DJ Mohabbat

अनुराग कश्यप की फिल्म जो सिनेमाघर में उतनी सफल नहीं हो पाई है अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। अलाया ऍफ़ और करण मेहता ने इस फिल्म में काम किया है। ये फिल्म जाति, धर्म और रिश्तों पर बात करती है। इसे आप नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफार्म पर 31 मार्च से देख सकते हैं। अनुराग कश्यप ने खुद इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है।

Amigos

ये एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसे अपनी जिंदगी में प्यार को जानने का एक नया तरीका सीखने को मिलता है, जब वो किसी से ऑनलाइन मिलता है। लेकिन इस बीच उसके सामने एक ऐसा इतिहास सामने आ जाता है कि वो खतरे में पड़ जाता है। इसे 1 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा।

Gaslight

सारा अली खान कई फिल्मों में नज़र आने वाली हैं और इन दिनों अपनी फिल्म गैसलाइट के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ये एक ऐसी लड़की की कहानी है जो अपने पिता से कई सालों से नहीं मिली है और जब वो अपने पिता को ढूंढने के जाती है तो वो उन्हें गुमशुदा पाती हैं। डिज़्नी हॉटस्टार पर इसे 31 मार्च को रिलीज़ किया जा रहा है।

United Kacche

द कपिल शर्मा शो में गुत्थी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर को आप कई फिल्म में देख चुके हैं। वो जितना आपको हंसा सकते हैं उतना ही आपको संजीदा भी कर सकते हैं। एक ऐसे लड़की की कहानी जो अपने पूर्वजों की इच्छाओं को पूर्ण करना चाहता है। और इंग्लैंड में रहने के लिए जाता है अब इसी पर आधारित है ये सीरीज जिसे आप 31 मार्च से ज़ी5 के ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं।

Ayodhi

इसमें एक ऐसे परिवार की कहानी को दिखाया गया है जो अयोध्या से रामेश्वरम के लिए जा रहा होता है लेकिन उसे भयानक आपदा से होकर गुजरना पड़ता है क्या वो परिवार उसके बावजूद भी रामेश्वरम पहुंचता है। इस कहानी में यही दिखाया जाएगा। इसे भी आप ओटीटी प्लेटफार्म ज़ी5 पर 31 मार्च से देख सकते यहीं।