
नई दिल्ली। भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक अक्षरा सिंह अपनी फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया रील तक को लेकर छाई रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस के नए गाने रिलीज हो रहे हैं, जिसमें मेरी झकास चाही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। एक्ट्रेस प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ में भी कमाल कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने माता पिता खासकर पिता के साथ मस्ती करने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं। अब उनके पिता ने उन्हें झापड़ मार दिया है, जिससे वो नाराज़ हो गई हैं। तो चलिए जानते हैं कि पोस्ट में क्या खास है।
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह के पिता ने की उनकी पिटाई
अक्षरा सिंह ने अपने पिता के साथ एक फनी वीडियो पोस्ट की है जिसमें उनके पिता ने उनका कान पकड़ा है और वो दूसरे हाथ से थप्पड़ दिखा रहे हैं। एक्ट्रेस खुद को बचाने की कोशिश कर रही है लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है। एक्ट्रेस कहती है- क्या पापा आप हमे बड़े होने का अहसास नहीं होने देते। बच्चों की तरह झापड़ मारते हैं। अब हम बड़े होंगे हैं। इसपर अक्षरा के पिता कहते हैं- उससे क्या होता है.. तुम बड़ी हो गई हो तो हम बूढ़े हो गए हैं..हमसे आगे नहीं निकल पाओगी। वीडियो कही फनी है लेकिन अक्षरा को किस बात पर डांट लग रही है ये बात सामने नहीं आई है।
View this post on Instagram
मां के साथ की खूब मस्ती
पिता के साथ साथ अक्षरा ने अपनी मां के साथ भी मस्ती भरी वीडियो पोस्ट की है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट सॉन्ग महरी झकास चाही पर डांस कर रही हैं। एक्ट्रेस को दोनों ही वीडियो बहुत प्यारी हैं और फैंस को पसंद आ रही हैं। एक यूजर ने तारीफ कर लिखा – वाह..आप लोगों का प्यार ऐसे ही बना रहे। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आप लोग एक साथ बहुत प्यार लगते हैं.. आपको किसी की नजर न लगे।