newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

क्या है Cervical Cancer, जिससे हुई पूनम पांडे की मौत, जानें इलाज और वैक्सीनेशन की पूरी जानकारी

What is Cervical Cancer, Due to Which Poonam Pandey Died: Cervical Cancer के बारे में महिलाओं के बीच जानकारी कम है, अगर समय पर इलाज हो तो इस बीमारी का निदान संभव है। Human Papillomavirus and Related Cancers की एक रिपोर्ट की मानें तो भारत में 15 साल की उम्र से ज्यादा की बच्चियों में इस खतरे की संभावना अब ज्यादा बढ़ गई है।

नई दिल्ली। मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे अब हमारे बीच नहीं रही हैं। एक्ट्रेस की मैनेजर ने भी इस बात की पुष्टि की है कि पूनम का निधन देर रात हो गया था और उनकी मौत Cervical Cancer की वजह से हुई है। Cervical Cancer के बारे में महिलाओं के बीच जानकारी कम है, अगर समय पर इलाज हो तो इस बीमारी का निदान संभव है। Human Papillomavirus and Related Cancers की एक रिपोर्ट की मानें तो भारत में 15 साल की उम्र से ज्यादा की बच्चियों में इस खतरे की संभावना अब ज्यादा बढ़ गई है और उसका शिकार 25 से 35 साल की महिलाएं ज्यादा हो रही हैं। हालांकि मेनोपॉज बंद होने के बाद भी महिलाओं में इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है, तो चलिए इस बीमारी के बारे में जानते हैं और इसके लक्षण और उपचार भी।


क्या हैं Cervical Cancer

भारत में हर साल ल 123907 महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का पता चलता है। ये बीमारी यूट्रस और उसके आसपास के अंगों से जुड़ी होती है। आम भाषा में समझा जाए तो जब कोशिकाएं अनियंत्रित  तरीके से बढ़ने लगती है तो इसे Cervical Cancer कहते हैं। इसमें यूट्रस के निचले हिस्से में धाव होना भी शामिल है…कई बार यूट्रस बड़ा होकर बाकी अंगों से टकराने लगता है, जो खतरनाक है। मुख्य रूप से ये ह्यूमन पैपिलोमा वायरस(HPV) वायरस की वजह से होता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Osmosis from Elsevier (@osmosismed)


क्या हैं Cervical Cancer के लक्षण

1. पीरियड में अनियमितता
2. संभोग के वक्त दर्द होना
3. पेट के निचले हिस्से में सूजन होना,
4, बिना पीरियड के निचले हिस्से से खून बहना
5. ज्यादा मात्रा में सफेद बदबूदार पदार्थ का बाहर आना
6.पीठ के निचले हिस्से में दर्द रहना
7. सतर्कता के बिना यौन संबंध बनाना

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Asianet Newsable (@asianetnewsable)


Cervical Cancer का इलाज

Cervical Cancer अंग में कितना फैला है, ये इसके इलाज को प्रभावित करता है। कई बार सिर्फ वैक्सीनेशन से काम चल जाता है लेकिन कभी कभार इसके लिए सर्जरी का भी सहारा लेना पड़ता है।रेडिएशन थेरेपी,कीमो रेडिएशन, कीमोथेरेपी से भी इसका इलाज संभव है

नोट- ये एक सामान्य जानकारी है…डॉक्टर की परामर्श के साथ ही काम करें।