newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

क्या है “सूर्यवंशी” राम जी से रणबीर कपूर का नाता, “खत्री” bloodline के इतिहास ने खोला राज़

Ranbir Kapoor is a descendant of Ram: रणबीर कपूर भले ही अपने पीछे टाइटल कपूर लगाते हैं लेकिन वो खत्री जाति से आते हैं, जो बेदी की उपजाति है। खत्री के इतिहास की बात करें तो विचित्र नाटक(अंतिम सिख गुरु गोबिंद सिंह की आत्मकथा) में इस बात का उल्लेख किया गया है।

नई दिल्ली। आज देश भर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का माहौल है। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर राजनेता तक अयोध्या पहुंच रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अयोध्या पहुंच चुके हैं और इस मौके पर एक्टर को लुंगी और कुर्ता पहने देखा गया। आलिया बेहद प्यारी ट्रेडिशनल साड़ी में दिखीं। दोनों ही भगवान राम का आशीर्वाद लेने गए हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर का नाता भगवान काम के कुल से हैं। जी हां रणबीर भगवान राम के कुल के वंशज हैं, वो कैसे हम आपको बताते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


जानें खत्री जाति का इतिहास

रणबीर कपूर भले ही अपने पीछे टाइटल कपूर लगाते हैं लेकिन वो खत्री जाति से आते हैं, जो बेदी की उपजाति है। खत्री के इतिहास की बात करें तो विचित्र नाटक(अंतिम सिख गुरु गोबिंद सिंह की आत्मकथा) में इस बात का उल्लेख किया गया है कि खत्रियों की बेदी उपजाति का सीधा ताल्लुक वंशज राम के पुत्र कुश से निकला है, जो आगे जाकर दो भागों में बंट गया। माना ये भी गया है कि कुश के वंशजों ने बनारस में वेदों की शिक्षा ली और इसी की वजह से उन्हें बेदी का टाइटल मिला। उसी प्रकार सोढ़ी उपजाति भगवान राम के दूसरे पुत्र लव से वंश से ताल्लुक रखती है।


भगवान राम के वंशज हैं रणबीर कपूर

इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि रणबीर भगवान राम के वंशज हैं। एक्टर ट्रेडिशनल अवतार में रामलाल का स्वागत करने के लिए पहुंचे हैं। सिर्फ रणबीर कपूर ही नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, आयुष्मान खुराना समेत कई बॉलीवुड स्टार्स को देखा गया है। काम की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार फिल्म एनिमल में देखा गया, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है। फिल्म 900 करोड़ तक का कलेक्शन कर चुकी है।