Rhea Chakraborty: “क्या सोचा था वापस नहीं आऊंगी..” सुशांत सिंह की मौत के 3 साल बाद रिया का कमबैक

Rhea Chakraborty: सुशांत को जबरन ड्रग्स की लत लगाने के आरोप में एक्ट्रेस को काफी समय जेल में गुजारना पड़ा था, हालांकि बीते काफी महीनों से वो बाहर हैं लेकिन फिल्मों से दूर हैं।

Avatar Written by: April 10, 2023 1:27 pm

नई दिल्ली। टीवी और बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 3 साल पूरे होने वाले हैं। एक्टर की मौत 14 जून 2020 में हुई थी। इस केस से कई बड़े नाम जुड़े थे लेकिन सबसे ज्यादा नाम एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का सुर्खियों में रहा था। सुशांत को जबरन ड्रग्स की लत लगाने के आरोप में एक्ट्रेस को काफी समय जेल में गुजारना पड़ा था, हालांकि बीते काफी महीनों से वो बाहर हैं लेकिन फिल्मों से दूर हैं। एक्टर की मौत के 3 साल बाद रिया चक्रवर्ती स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं कि वो किस शो का तापमान बढ़ाने वाली हैं।

RHEA

गैंग लीडर के तौर पर लेंगी हिस्सा

रिया चक्रवर्ती जल्द ही टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो एमटीवी रोडीज 19 (MTVRoadies19) में नजर आने वाली हैं। शो का प्रोमो भी सामने आ चुका है। जिसमें रिया एक्शन करती दिख रही हैं। रिया ने ब्लैक आउटफिट पहना है और प्रोमो में कहती दिख रही है- क्या लगा, डर जाऊंगी, वापस नहीं आऊंगी…अब डरने की बारी किसी और की है। बता दें कि रिया शो में बतौर गैंग लीडर एंट्री ले रही हैं, जो कंटेस्टेंट की मुसीबतों को बढ़ाने वाली हैं। शो जल्द ही टीवी पर टेलिकास्ट होने वाला है और ऑडिशन भी जल्द शुरू होने वाले हैं। अब देखना होगा कि रिया कैसे बतौर गैंग लीडर टीम को लीड करती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MTV Roadies (@mtvroadies)

3 साल बाद पर्दे पर वापसी

रिया को 3 साल बाद पर्दे पर वापसी करते हुए देखा गया। एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि मीडिया ट्रायल की वजह से उनका करियर बर्बाद हो गया। उन्हें काम नहीं मिल रहा है और लोग उन्हें अलग ही किसी आरोपी के नजरिए से देख रहे हैं। सुशांत की मौत के बाद रिया पर गंभीर इल्जाम लगे थे, जिसमें मौत का जिम्मेवार भी उन्हें ही माना जा रहा था। सुशांत के परिवार वालों ने एक्ट्रेस पर सुशांत के पैसे हड़पने का आरोप लगाया था और उसे ड्रग्स की लत लगाने का भी इल्जाम लगाया था।