
नई दिल्ली। बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का आज जन्मदिन हैं। एक्ट्रेस अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन का बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में बड़ा योगदान रहा है। अपनी एक्टिंग के बलबूते पर एक्ट्रेस ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई हैं। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस हमेशा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रही हैं। सलमान और एक्ट्रेस का रिश्ता ऐसा था कि जिसमें प्यार और जुनून दोनों था लेकिन ये प्रेम कहानी अधूरी रह गई। आज हम आपको दोनों की प्रेम कहानी का वो किस्सा बताएंगे जब सलमान की खातिर ऐश ने भी अपना घर छोड़ दिया था।
प्यार में डूब चुके थे सलमान- ऐश
दोनों की प्रेम कहानी जगजाहिर है। दोनों की लव स्टोरी ‘हम दिल दे चुके सनम’ से शुरू हुई लेकिन कहानी का दी एंड काफी दर्दनाक था। कहा जाता है कि ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में कदम जमा रही थी और सलमान भी उस वक्त तक ठीक-ठाक फिल्में कर चुके थे। सलमान ऐश से पहली नजर में ही प्यार कर बैठे थे और अपनी नजदीकियां बढ़ाने का मौका ढूंढ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान के कहने पर ही ऐश को संजय लीला भंसाली की फिल्म में कास्ट किया गया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा लेकिन एक्ट्रेस के माता-पिता को ये बिल्कुल पसंद नहीं आया।
आधी रात घर पहुंचकर किया तमाशा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय के माता-पिता नहीं चाहते थे कि एक्ट्रेस सलमान से किसी तरह का कोई रिश्ता रखे, लेकिन ऐश खुद सलमान खान के प्यार में इतनी पागल थी कि उन्होंने अपने माता-पिता की बात भी नहीं मानी और घर छोड़कर चली गई। सलमान एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे लेकिन ऐश्वर्या सलमान के करियर से संतुष्ट नहीं थी और शादी को लेकर श्योर नहीं थी। ये बात सलमान को पसंद नहीं आई और उन्होंने आधी रात को एक्ट्रेस के घर पहुंचकर तमाशा किया।