newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akshara Singh’s New Song: सफ़ेद सूट में अक्षरा सिंह ने किया डांस तो मचला इस फेमस हरियाणवी सिंगर का दिल, होश उड़ा देगा एक्ट्रेस का ये वीडियो

Akshara Singh’s New Song: अक्षरा की लोकप्रियता अब सिर्फ यूपी और बिहार तक ही सिमित नहीं है बल्कि एक्ट्रेस को पूरे देश से भरपूर प्यार मिलता है। एक्ट्रेस की लाखों की फैन फॉलोइंग है। 6 मिलियन से ज्यादा लोग अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। फैंस अक्षरा के नए गानों और फिल्मों का इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह का एक और नया गाना ”चिट्टा सूट” रिलीज कर दिया गया है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस शुमार हैं। जबकि एक्ट्रेस कई हिंदी सीरियल्स और म्यूजिक वीडियोज और रियलिटी शोज जैसे बिग बॉस ओटीटी सीजन वन में भी नजर आ चुकी हैं। अक्षरा की लोकप्रियता अब सिर्फ यूपी और बिहार तक ही सिमित नहीं है बल्कि एक्ट्रेस को पूरे देश से भरपूर प्यार मिलता है। एक्ट्रेस की लाखों की फैन फॉलोइंग है। 6 मिलियन से ज्यादा लोग अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। फैंस अक्षरा के नए गानों और फिल्मों का इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह का एक और नया गाना ”चिट्टा सूट” रिलीज कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं क्या है इस गाने में खास!!

अक्षरा सिंह का नया गाना:

अक्षरा सिंह का नया गाना ”चिट्टा सूट” रिलीज कर दिया गया है। चिट्टा सूट का पंजाबी अर्थ होता है सफ़ेद सूट और इस गाने के वीडियो में भी एक्ट्रेस खूबसूरत सफ़ेद सूट में नजर आ रही हैं जिसपर उसके कॉलेज का एक लड़का फ़िदा है। ये लड़का कोई और नहीं बल्कि फेमस हरयाणवी सिंगर अमित उचाना हैं। गाने के वीडियो में अक्षरा और अमित उचाना की एक क्यूट सी लव स्टोरी फिल्माई गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)

इस गाने को आज यानि 20 सितंबर को रिलीज कर दिया गया है। गाने को अमित उचाना और सुनिधी चौहान ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स दिलवाला ने लिखे हैं जबकि गाने का म्यूजिक हितेन ने दिया है। अक्षरा सिंह गाने के वीडियो में अमित उचाना संग रोमांस करती नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)


बता दें कि अक्षरा सिंह के इस गाने ”चिट्टा सूट” को टी-सीरीज के लेबल तले रिलीज किया गया है। गाने को 20 सितंबर की सुबह रिलीज किया गया है और इस गाने के वीडियो को अब तक 50 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। तो अगर आपने भी इस गाने को अब तक नहीं सुना है तो आप इसे टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर जाकर सुन सकते हैं।