newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Ayesha Takia: जब ससुर के कारण बहू आयशा को मांगनी पड़ी थी माफी, फिर इस्लाम कबूल कर फिल्मों से भी बना ली थी दूरी

Happy Birthday Ayesha Takia: अबू आजमी से रेप के बढ़ते मामलों को लेकर एक बार सवाल किया गया जिस पर उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से जो लड़कियां अपनी मर्जी से या जबरदस्ती किसी के साथ यौन संबंध बनाए उन्हें फांसी की सजा होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हमारे इस्लाम में फांसी की सजा हैं और मर्दों को तो सजा मिल जाती हैं लेकिन महिलाओं को तो कोई सजा नहीं मिलती हैं।

नई दिल्ली। ‘टार्जन: द वंडर कार’ और ‘वॉन्टेड’ जैसी फिल्में किसने नहीं देखी होगी। दोनों ही फिल्में अपने वक्त ही सुपरहिट फिल्में थी। इस फिल्म से एक्ट्रेस आयशा टाकिया के करियर को एक नया आयाम मिला था। अदाकारा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। आयशा टाकिया का जन्म 10 अप्रैल 1986 को मुम्बई में हुआ था। अभिनेत्री ने ज्यादा तो नहीं लेकिन जितनी फिल्में की हैं सब बेहतरीन साबित हुई हैं। अदाकारा अपने करियर की गाड़ी से काफी तेजी से आगे बढ़ ही रही थी कि तभी उन्होंने अपने करियर में खुद फुल स्टॉप लगा दिया। दरअसल, आयशा की फिल्म वान्टेड ने काफी अच्छा कलेक्शन किया था। एक्ट्रेस के करियर ने रफ्तार लेना शुरू ही किया था कि उससे पहले ही आयशा ने इस्लाम कुबूल लिया और अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी कर लिया। हालांकि, अभिनेत्री ने शादी के बाद भी दो फिल्में की लेकिन फिर इंडस्ट्री को पूरी तरह से छोड़ दिया। अदाकारा एक पब्लिक चेहरा हैं जिसके कारण इन्हें कई बार अपने ससुर की गलतियों की वजह से खुद सुनना पड़ा था। दरअसल, अभिनेत्री के ससुर अबू आजमी ने लड़कियों को लेकर कई बार आपत्तीजनक टिप्पणी की जिसकी वजह से अभिनेत्री को माफी मांगनी पड़ी थी।

अबू आजमी की वजह से बहू आयशा को माफी मांगनी पड़ी

अबू आजमी से रेप के बढ़ते मामलों को लेकर एक बार सवाल किया गया जिस पर उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से जो लड़कियां अपनी मर्जी से या जबरदस्ती किसी के साथ यौन संबंध बनाए उन्हें फांसी की सजा होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हमारे इस्लाम में फांसी की सजा हैं और मर्दों को तो सजा मिल जाती हैं लेकिन महिलाओं को तो कोई सजा नहीं मिलती हैं। बस फिर क्या था अबू आजमी के इस बयान के बाद लोगों ने उन्हें और उनकी बहू को आड़े हाथ लिया जिस पर अभिनेत्री ने ट्वीट कर कहा कि ससुर अबू आजमी का जो बयान आया हैं वो अगर सही हैं तो मैं और फरहान इसके लिए माफी मांगते हैं।

अबू आजमी का आपत्तीजनक टिप्पणी

वहीं दूसरी बार अबू आजमी ने फिर ऐसा कुछ कहा जिसकी वजह से लोगों ने अभिनेत्री आयशा टाकिया को खड़ी खोटी सुनाना शुरू किया। दरअसल, साल 2017 में बेंगलुरु में महिलाओं के साथ बदसलूकी पर अबू आजमी ने कहा था कि लड़िकयां चीनी और पेट्रोल की तरह होती हैं। चीनी होगी तो चीटियां तो आएंगी ही और जहां पेट्रोल होगा वहां आग लगना तो लाजमी हैं। अब यूजर्स को आजमी के ये बात पसंद नहीं आई जिसके बाद लोगों ने आयशा की कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखना शुरू किया कि अब आप इस पर क्या कहेंगे।