newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

खेसारी लाल यादव ने लिया ”चुम्मा” तो यूपी-बिहार में मच गया हल्ला, वायरल हुआ वीडियो

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी की यूपी से बिहार तक में धाकड़ फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। फैंस एक्टर के नए गानों और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आज खेसारी यादव का एक और गाना ”चुम्मा लिए सारे अंग प” रिलीज किया गया है। चलिए जानते हैं क्या है गाने में खास ?

नई दिल्ली। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का ट्रेंडिंग सुपरस्टार हैं। खेसारी यादव जितने अच्छे एक्टर हैं उतने ही बेहतरीन सिंगर भी हैं। खेसारी का कोई भी गाना हो आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लग जाता है। खेसारी की यूपी से बिहार तक में धाकड़ फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। फैंस एक्टर के नए गानों और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आज खेसारी यादव का एक और गाना ”चुम्मा लिए सारे अंग प” रिलीज किया गया है। चलिए जानते हैं क्या है गाने में खास ?

खेसारी का नया गाना:

खेसारी लाल यादव का नया गाना ”चुम्मा लिए सारे अंग प” आज रिलीज किया गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव सोनाली ने मिलकर गाया है। गाने के निर्माता शर्मीला सिंह हैं। गाने के बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Roshan Singh (@roshansrkmusic)


इस गाने को SRK MUSIC के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को आज सुबह ही रिलीज किया गया है और गाने पर अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। फैंस को ये गाना बेहद पसंद आ रहा है। खेसारी यादव का ये गाना आते ही फैंस की पहली पसंद बन चुका है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

बता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव ने आम्रपाली दुबे के साथ एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें दोनों साथ में डांस करते दिख रहे हैं। खेसारी और आम्रपाली दोनों की एक्टर के लेटेस्ट सॉन्ग अहिरान पर मटक रहे हैं। खेसारी आम्रपाली के साथ ताल से ताल मिलने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब भा रही हैं। वीडियो में आम्रपाली सिम्पल सूट सलवार में दिख रही है और उन्होंने सन ग्लासेस लगा रखे हैं जबकि खेसारी व्हाइट टी शर्ट और ब्लैक पजामा पहने हैं।