newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: जब बिग बॉस के घर में नोरा फतेही ने किया बेली डांस, वायरल वीडियो में उन्हें पहचानना हुआ मुश्किल

Video: हाल ही में नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। उस दौरान नोरा फतेही के अकाउंट से सारी पोस्ट भी डिलीट हो गई थीं। अकाउंट डिलीट होने से नोरा फतेही के फैंस काफी परेशान हो गए थे जिसके कुछ घंटों बाद नोरा ने फैंस को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि उनका इंस्टाग्राम अब सुरक्षित है।

नई दिल्ली। अपने डांस के बलबूते फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाने वाली नोरा फतेही (Nora Fatehi) का टैलेंट किसी से कम नहीं है। नोरा फतेही ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कम समय में लोगों के दिलों में जगह खास जगह बनाई हो। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती है। नोरा फतेही अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस से जुड़े वीडियो क्लिप (Nora Fatehi Dance Video) शेयर करती रहती हैं। इस बीच उनका एक काफी पुराना वीडियो (Nora Fatehi Old Dance Video) सामने आया है जिसमें वो बैली डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो की खास बात ये है कि ये वीडियो काफी पुराना है। बताया जा रहा है ये वीडियो बिग बॉस 9 के दौरान का है जब एक्ट्रेस शो में नजर आई थीं।

nora..

वायरल हो रही वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जब अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग नोरा फतेही को पहचानने से इंकार कर रहे हैं। तो कुछ लोग पूछ रहे हैं कि नोरा बिग बॉस में कब गई थी। सोशल मीडिया (social media ) पर नोरा फतेही इस बैली डांस वीडियो की तारीफ हो रही है। लोग उनके डांस स्टेप्स को देखकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वो हमेशा से ही कमाल डांसर रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by norafatehi // Nour (@noraxfatehiiii)

आपको बता दें, हाल ही में नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। उस दौरान नोरा फतेही के अकाउंट से सारी पोस्ट भी डिलीट हो गई थीं। अकाउंट डिलीट होने से नोरा फतेही के फैंस काफी परेशान हो गए थे जिसके कुछ घंटों बाद नोरा ने फैंस को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि उनका इंस्टाग्राम अब सुरक्षित है।