newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anushka Sharma: इंवेट में पहुंची अनुष्का शर्मा को जब पैपराजी ने कहा ‘मिसेज कोहली’, एक्ट्रेस बोली- ‘चिल्ला क्यों रहे हो’

Anushka Sharma: दरअसल, वायरल भयानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं, जिसमें  अनुष्का शर्मा एक इवेंट के लिए पहुंची थी। उसी दौरान एक्ट्रेस को पैपराजी फोटो के लिए कहने लगे। तभी अनुष्का कहती हुई नजर आ रही हैं कि ‘रिलैक्स गाइज! ..,

नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पॉवर कपल में शुमार हैं। इन दोनों को साथ में देख कर फैंस काफी खुश होते हैं। अक्सर दोनों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कई बार देखा गया हैं कि विराट को अनुष्का का नाम लेकर चिढ़ाया जाता हैं तो कभी अनुष्का को विराट का नाम लेकर छेड़ा जाता हैं। यह सिलसिला शादी के पहले भी था जब अनुष्का किसी इवेंट या शो में दिखाई देती थी तब उन्हें विराट का नाम लेकर tease किया जाता था। वहीं खेल के मैदान में विराट को अक्सर अनुष्का का नाम लेकर छेड़ा जाता था। ऐसा ही कुछ हाल में देखा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इवेंट में पहुंची अनुष्का शर्मा

दरअसल, वायरल भयानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं, जिसमें  अनुष्का शर्मा एक इवेंट के लिए पहुंची थी। उसी दौरान एक्ट्रेस को पैपराजी फोटो के लिए कहने लगे। तभी अनुष्का कहती हुई नजर आ रही हैं कि ‘रिलैक्स गाइज! .., आप लोग चिल्ला क्यों रहे हो। मेरे कान थक गए हैं। मैं कल से चिल्ला रही हूं।’ तभी सब अनुष्का को कहते हैं कि मिसेज कोहली, यह सुनते ही अनुष्का शर्माते हुए कहती हैं कि मेरे कान बज रहे हैं। वहीं अनुष्का के लुक की बात करें तो अभिनेत्री इस दौरान काफी खूबसूरत दिखीं उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना जिसमें वह बला की खूबसूरत दिख रही हैं।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

वहीं एक्ट्रेस के इस वीडियो को देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा हैं। एक यूजर ने अनुष्का की तारीफ करते हुए लिखा कितनी सोनी लग रही हो मैम आप। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ब्यूटी इन ब्लैक। वहीं गौरी नाम के यूजर ने लिखा कि उसकी अपनी पहचान हैं उसे मिसेज कोहली कहने की कोई जरूरत नहीं हैं। वहीं दीपू नाम के यूजर ने लिखा जलवा हैं कोहली भाई का। वहीं एक यूजर ने लिखा कितनी खूबसूरत हैं यार ये।