newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Munmun Dutta: मुनमुन दत्ता से जब यूजर ने पूछी ‘एक रात की कीमत’, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब कि बोलती कर दी बंद

Munmun Dutta: मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हॉट पिक्स शेयर करती हैं लेकिन हॉट पिक्स कई बार एक्ट्रेस के लिए मुसीबत बन चुकी है। एक्ट्रेस किसी परिस्थिति से बिना डरे उसका सामना करती हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया पर एक शख्स ने एक्ट्रेस से एक रात की कीमत पूछी थी।

नई दिल्ली। लगातार 14 सालों से छोटे पर्दे पर राज करने वाला सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ आज तक टीवी पर छाया हुआ है। हर उम्र के लोग सीरियल को देखना पसंद करते हैं। शो के किरदार लोगों के दिलों में अलग ही छाप छोड़ चुके हैं। भले ही शो के कई किरदार शो छोड़कर चले गए लेकिन आज भी फैंस का प्यार शो के लिए बरकरार है। फायर ब्रिगेड और जेठालाल की जोड़ी और बबीता जी के साथ जेठालाल की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है। जेठालाल की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और हर अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

घटिया यूजर की लगाई क्लास

मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हॉट पिक्स शेयर करती हैं लेकिन हॉट पिक्स कई बार एक्ट्रेस के लिए मुसीबत बन चुकी है। एक्ट्रेस किसी परिस्थिति से बिना डरे उसका सामना करती हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया पर एक शख्स ने एक्ट्रेस से एक रात की कीमत पूछी थी। एक्ट्रेस ने इस कमेंट का ऐसा जवाब दिया कि देखने वाले देखते रह गए। एक्ट्रेस लिखा- अपनी औकात से बाहर जाने की जरूरत नहीं है..।  तेरे जैसे पर तो कोई थूके भी नहीं।उन्होंने काफी लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा और काफी कड़क भाषा का इस्तेमाल किया। एक्ट्रेस को यूजर की बदतमीजी बिल्कुल पसंद नहीं आई।


सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

अमूमन बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस किसी भी घटिया कमेंट का जवाब देना सही नहीं समझती और ज्यादातर चीजों को इग्नोर करना पसंद करती हैं। लेकिन कभी-कभार घटिया यूजर्स का जवाब देना भी जरूरी होता है। गौरतलब है कि मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर हॉट पिक्स डालती रहती हैं। फैंस भी एक्ट्रेस के लुक्स की तारीफ करने से पीछे नहीं हटते हैं।