newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने करी दीपिका की तारीफ तो लोग बोले- डबल स्टैंडर्ड, अग्निहोत्री ने दिया जवाब

Vivek Agnihotri: कई बार वो खुद वीडियो बनाकर फिल्म इंडस्ट्री पर हावी रहते हैं तो कई बार वो राजनीतिक विचारों को खुलकर व्यक्त करते हैं। इन सभी मामलों में विवेक अग्निहोत्री ट्रोल भी होते रहते हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ऑस्कर 2023 में प्रेसेंटर के लिए चुना गया और जिसके बाद विवेक अग्निहोत्री एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं, यहां हम इसी बारे में बात करेंगे।

नई दिल्ली। कश्मीर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। वो अगर बॉलीवुड पर बढ़कते हैं तो कुछ लोग उन्हें गलत कहते हैं। वहीं वो अगर बॉलीवुड के किसी एक्टर और एक्ट्रेस की तारीफ करते हैं तब भी वो निशाने पर आ जाते हैं। विवेक अग्निहोत्री अपने ट्वीट्स को लेकर खबरों में बने ही रहते हैं। कई बार वो खुद वीडियो बनाकर फिल्म इंडस्ट्री पर हावी रहते हैं तो कई बार वो राजनीतिक विचारों को खुलकर व्यक्त करते हैं। इन सभी मामलों में विवेक अग्निहोत्री ट्रोल भी होते रहते हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ऑस्कर 2023 में प्रेसेंटर के लिए चुना गया और जिसके बाद विवेक अग्निहोत्री एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं, यहां हम इसी बारे में बात करेंगे।

आपको बता दें जब से ये खबर आई कि तमाम बड़े स्टार्स के साथ इस बार दीपिका पादुकोण भी ऑस्कर में बतौर प्रेसेंटर जाने वाली हैं तब लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई और सभी को ये अच्छा लगा। क्योंकि ये हर भारतीय के लिए गर्व की बात थी कि कोई भारत से ऑस्कर जैसे बड़े फंक्शन में प्रेसेंटर के तौर पर जा रहा है। दीपिका पादुकोण की चारों तरफ से तारीफ भी हुई और उन्हें शुभकामनाओं के संदेश भी मिले।

जिसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने भी ट्वीट करके दीपिका की तारीफ की। वहीं दूसरी और दीपिका पादुकोण के गाने बेशरम रंग को लेकर विवेक अग्निहोत्री हावी रहे थे और उन्होंने बेशरम रंग गाने को लेकर अफ़सोस जताया था। अब इसके बाद विवेक अग्निहोत्री को लोग “डबल स्टैण्डर्ड” कहने में लगे हैं। लोगों का मानना है कि कश्मीर फाइल्स डायरेक्टर का अपना एक ओपिनियन नहीं है वो कभी किसी को अच्छा कहते हैं तो कभी किसी को बुरा कहते हैं। जिसके फलस्वरूप विवेक के ट्वीट के बाद विवेक अग्निहोत्री को ट्विटर पर काफी ट्रोल किया गया।

वहीं अब विवेक ने इसका जवाब भी दिया। जब मीडिया में विवेक अग्निहोत्री के “डबल स्टैण्डर्ड” होने पर सवाल उठने लगे तो विवेक ने जवाब में ट्वीट करते हुए लिखा, “आज के समय में जब आप किसी की उसके गलत काम के लिए आलोचना करते हैं और वहीं उसके सही काम के लिए उसकी सराहना करते हैं तो लोग आपके इस एक्ट को “डबल स्टैंडर्ड” कहते हैं। लेकिन मेरे हिसाब से ये निष्पक्षता है कि जब कोई भी भारत के नाम को ऊंचा करे तो उसकी तारीफ होनी चाहिए।”