newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Parineeti-Raghav Engagement: जीजा जी कहां है.., परी की सगाई के लिए सात समुंदर पार से भारत पहुंची प्रियंका चोपड़ा से लोगों ने किया सवाल

Parineeti-Raghav Engagement: खबरें आ रही है कि दिल्ली और पंजाब के सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा, पीसी की मां मधु चोपड़ा के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। अब इन सब खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया है।

नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा आज यानी 13 मई को सगाई करने वाले है। दोनों की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगी। ऐसे में कल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर में भी सजावट देखी गई थी। दोनों की शादी की खबरों की अटकलें काफी दिनों से चल रही थी ऐसे में अब जाकर दोनों सगाई करने जा रहे है। दोनों परिवार और करीबी दोस्त के सामने अपनी अंगूठी बदलेंगे। खबरें आ रही है कि दिल्ली और पंजाब के सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा, पीसी की मां मधु चोपड़ा के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। अब इन सब खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रियंका चोपड़ा बहन की सगाई के लिए पहुंची इंडिया

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें पीसी बहन परी और राघव की सगाई को अटेंड करने इंडिया पहुंची है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा कैजुअल लुक में दिखाई दे रही है। उन्होंने ब्राउन कलर का आउटफिट पहना है। पीसी का ये लुक काफी बॉसी लुक दे रहा है। हालांकि, इस दौरान प्रियंका चोपड़ा अकेले ही दिखाई दी है। उनके साथ निक जोनस नहीं दिखाई दिए। इसका मतलब पीसी अकेले अपनी बहन की सगाई में शामिल होंगी।

यूजर्स ने किया सवाल

वहीं प्रियंका की इस वीडियो को देख हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। एक यूजर ने लिखा बॉस लेडी!, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा देसी गर्ल। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा साली आ गई है, साली आधी घरवाली। वहीं एक यूजर ने सवाल करते हुए कहा कि जीजा जी नहीं दिख रहे है। देसी गर्ल ग्लोबल स्टार। अब पीसी के फैंस को परी और राघव की सगाई की तस्वीरों का बेहद इंतजार है। वह दोनों को लेकर काफी एक्साइटेड है।