newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sunil Grover: कुएं से पानी निकालते हुए सुनील ग्रोवर के साथ हुआ झोल, बाल्टी ने ही दे दिया धोखा,जानें कैसे

Sunil Grover: कपिल शर्मा के साथ अपने विवाद के बाद से ही एक्टर ने टीवी पर किसी शो में कॉमेडी नहीं की, हालांकि दोनों स्टार्स के बीच अब नाराजगी कम हो गई है। इसी बीच सुनील ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कुएं से बाल्टी के जरिए पानी निकाल रहे हैं।

नई दिल्ली।बेहतरीन कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को आज भी गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी जैसे किरदारों के लिए याद किया जाता है। एक्टर किसी कॉमेडी शो में नहीं, बल्कि अब फिल्मों में किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि इसके साथ ही एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कई ऐसी हरकतें करते दिखते है, जिससे आपकी हंसी नहीं रूकेगी। जी हां सोशल मीडिया पर उन दिनों सुनील कुएं से पानी निकाल रहे हैं और बाजार में सब्जियां बेच रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)


कॉमेडी के मामले में सुनील का नहीं है तोड़

कपिल शर्मा के साथ अपने विवाद के बाद से ही एक्टर ने टीवी पर किसी शो में कॉमेडी नहीं की, हालांकि दोनों स्टार्स के बीच अब नाराजगी कम हो गई है। इसी बीच सुनील ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कुएं से बाल्टी के जरिए पानी निकाल रहे हैं। वीडियो में जितना पानी सुनील निकाल रहे हैं, उसे वापस कुएं में डाल रहे हैं। ऐसा वो तीन बार करते हैं लेकिन चौथी बार बाल्टी धोखा दे जाती हैं।

COMMENT

दरअसल चौथी बार एक्टर से गलती से बाल्टी कुएं में ही गिर जाती है। इससे पहले उन्होंने एक और वीडियो शेयर की, जिसमें वो सब्जी मंडी में लहसुन बेचते दिख रहे हैं। वीडियो में एक्टर लहसुन तोल रहे हैं और बैकग्राउंड में गाना हमरी अटरिया चल रहा है।  दोनों की वीडियोज को फैंस के द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)


वीडियो हुआ वायरल

फैंस भी वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं, जोकि लाजवाब हैं। एक यूजर ने लिखा- कुएं के साथ किया गया मजाक सुनील पर भारी पड़ गया। एक दूसरे यूजर ने लिखा- क्यों छेड़ता है रे बाबा, पराई औरत को…। एक अन्य ने लिखा- इस को कहते है नेकी कर कुएं मे डाल। ऐसे तमाम मजेदार कमेंट्स आपको वीडियो के नीचे देखने को मिल जाएंगे।