नई दिल्ली। मोदी हुकूमत के खिलाफ मुखालफत का झंडा बुलंद करने वाली भारतीय सिने जगत की अत्रिनेत्री स्वरा भास्कर सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। कभी अपने किसी पोस्ट को लेकर कभी अपनी तस्वीरों को लेकर तो कभी अपनी किसी राय को लेकर। जिसे लेकर उन्हें आमतौर पर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन आलोचनाओं की परवाह किए बगैर वो अपनी राय सार्वजनिक करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर आज एकाएक ऐसा क्या हो गया कि अभिनेत्री के संदर्भ में भूमिकाओं की रैला लगाई जा रही है? आखिर माजरा क्या है? जरा कुछ खुलकर बताएंगे।? तो चलिए अब आपको जरा सबकुछ विस्तार से बताते हैं।
दरअसल, खबर है कि अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शादी रचा ली है। अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के मुख्तलिफ मंचों पर इस खबर की पुष्टि की है। जहां उन्होंने ट्विटर पर वीडियो साझा किया है, तो वहीं इंस्टा पर तस्वीरें डाली हैं। बहुत मुमकिन है कि फेसबुक पर भी कुछ ना कुछ डाला हो। लेकिन, अभी तक हमने उनके फेसबुक की पड़ताल नहीं की है। खैर, मुद्दे पर आते हैं और मुद्दा यह है कि आखिर अभिनेत्री ने किससे शादी रचाई और कब? आखिर कौन है, वो शख्स पर जिस पर आया स्वरा का दिल? आइए, जानते हैं।
जानिए कौन है फहद अहमद?
आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के युवा नेता फहद अहमद से शादी रचाई है। पहले भी स्वरा को फहद के साथ देखा जा चुका है। दोनों ने इससे पहले भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की थीं। लेकिन, पहले किसी को भी इस बात की तनिक भी खबर नहीं थी कि दोनों एक दिन शादी रचा लेंगे, लेकिन अब जब दोनों ने शादी रचा ली है, तो लगातार लोगों के जेहन में यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कौन है फहद अहमद जिससे स्वरा भास्कर ने रचाई शादी। आइए, जानते हैं।
Sometimes you search far & wide for something that was right next to you all along. We were looking for love, but we found friendship first. And then we found each other!
Welcome to my heart @FahadZirarAhmad It’s chaotic but it’s yours! ♥️✨? pic.twitter.com/GHh26GODbm— Swara Bhasker (@ReallySwara) February 16, 2023
ऐसे शुरू हुआ सियासी सफर?
दरअसल, फहद अहमद समाजवादी पार्टी के युवा नेता हैं। उन्होंने साल 2022 की अबू आसिम की मौजूदगी में सपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद उन्हें सपा से महाराष्ट्र के युवा इकाई की जिम्मेदारी भी दी गई। फहद का जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली के बहेड़ी में हुआ है। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एमफिल किया था। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज का रूख किया। जहां उन्हें छात्र संघ का महासचिव बनाया गया। वे 2017-2018 में इस पद पर काबिज थे।
View this post on Instagram
बता दें कि फहाद शुरू से ही मुख्तलिफ किस्म के विरोधों में हिस्सा लेते रहे हैं। ध्यान रहे इससे पहले उन्होंने TISS के छात्र को फीस माफी के लिए आंदोलन की अगुवाई में की थी। यही नहीं, महाराष्ट्र में सीएए कानून को वापस कराने की मांग को लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया था। इससे पहले उन्होंने इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर भी महाराष्ट्र में मौन प्रदर्शन किया था। कई मर्तबा वो अपनी कई तकरीरों को लेकर विवादों में रहे हैं।