newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Boycott Thank God: भगवान चित्रगुप्त कौन हैं जिनका, फिल्म थैंक गॉड में Ajay Devgan मजाक बना रहे हैं

Boycott Thank God: भगवान चित्रगुप्त कौन हैं जिनका फिल्म थैंक गॉड में Ajay Devgan मजाक बना रहे हैं भगवान चित्रगुप्त को सृष्टि का लेखपाल कहा जाता है। जिनके पास हर किसी का लेखा-जोखा रहता है। यहां हम आपको इस बारे में विस्तार से बताएंगे।

नई दिल्ली। एक बार फिर से अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड का बहिष्कार शुरू हो गया हो। इस फिल्म पर आरोप है की ये फिल्म हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करती है। इस फिल्म में अजय देवगन ने चित्रगुप्त का किरदार निभाया है पर उस किरदार को चुटकुले और भद्दी भाषा का प्रयोग करते भी दिखाया है। जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा है और अब वो इस फिल्म को भी बॉयकॉट कर रहे हैं। इस फिल्म को इंद्र कुमार बना रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा काम कर रहे हैं। ट्विटर पर #boycottthankgod ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर पर लोगों का कहना है कि इस फिल्म के माध्यम से भगवान चित्रगुप्त का मजाक उड़ाया जा रहा है। अब लोग पूछ रहे हैं कि आखिर कब तक हिन्दू देवी देवताओं का मजाक बनाया जाएगा। भगवान चित्रगुप्त को सृष्टि का लेखपाल कहा जाता है। जिनके पास हर किसी का लेखा-जोखा रहता है। यहां हम आपको इस बारे में विस्तार से बताएंगे।

कौन हैं भगवान चित्रगुप्त

जिस कारण से फिल्म का विवाद चल रहा है सबसे पहले उनके बारे में जान लेते हैं कि आखिर हिन्दू भगवान चित्रगुप्त कौन हैं ? क्यों उनके किरदार के इस्तेमाल के कारण फिल्म का बहिष्कार हो रहा है। ऐसा माना जाता है भगवान चित्रगुप्त परमपिता ब्रह्मा के 17वें पुत्र हैं। इसके अलावा उन्हें कायस्थ कुल के लोग इष्ट देव भी मानते हैं। हिन्दू के देवता चित्रगुप्त का एक अहम स्थान है। अगर वेद-पुराण की मानें तो चित्रगुप्त मनुष्यों के पाप-पुण्य का लेखा जोखा रखते हैं। विज्ञान भी कहता है कि हमारे दिमाग में जो विचार आते हैं वो चित्रों के रूप में आते हैं। चित्रगुप्त इन सभी विचारों के चित्रों को संचित करके रखते हैं। जब मनुष्य का अंत समय आता है तब इन अभी चित्रों को देखकर उनका लेखा जोखा तैयार किया जाता है।

क्या है विज्ञान का दावा

विज्ञान में यह भी दावा है कि मनुष्य के मरने के बाद जीव का मस्तिष्क कुछ समय तक कार्य करता है इस दौरान घटित प्रत्येक घटना के चित्र मस्तिष्क में चलते रहते हैं। जिस तरह से शनिदेव प्रथम दंडाधिकारी है वैसे ही सृष्टि के प्रथम लेखपाल चित्रगुप्त हैं। इसके अलावा चित्रगुप्त जी को कायस्थ कुल अपना इष्टदेव भी मानता है। भगवान चित्रगुप्त के विषय में विवेकानंद कहते हैं मैं उस भगवान चित्रगुप्त की संतान हूं जिसकी पूजा किए बिना ब्राह्मणों की मुक्ति नहीं हो सकती है। इसके अलावा वेदों में चित्रगुप्त को महान राजा के तौर पर भी सम्बोधित किया गया है।

क्यों हो रहा है फिल्म का विरोध

अब फिल्म थैंक गॉड में उन्हीं के किरदार को अजय देवगन निभा रहे हैं। जो भद्दी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। साथ ही में उनके आसपास कई लड़कियां हैं जिन्होंने छोटे कपड़े पहन रखे हैं। अजय देवगन भी फिल्म में घटिया जोक करते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद लोगों का मानना है कि हिन्दुओं के देवी देवताओं को गलत चित्रों में प्रस्तुत करके उनका मजाक बनाया जा रहा है। जिस पर लोगों की आपत्ति है और वो फिल्म को बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं।