newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pratik Utekar: कौन हैं प्रतीक उतेकर, जिन्होंने आदित्य पाटिल को जिताई डांस दीवाने जूनियर की ट्रॉफी

Pratik Utekar: प्रतीक उतेकर डांस की दुनिया में जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई डांस रियलिटी शोज को जीता है। उन्होंने मात्र 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी।

नई दिल्ली। आदित्य पाटिल डांस दीवाने जूनियर की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं। आदित्य की उम्र 8 साल है। सुबह से ही आदित्य सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आदित्य अपनी जीत का श्रेय अपने कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर को देते हैं। जिन्होंने आदित्य को इस मुकाम तक पहुंचाने में मदद की। शो जीतने के बाद हर तरफ आदित्य की चर्चा हो रही है। आदित्य के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन उनको इस मुकाम पर पहुंचाने वाले प्रतीक उतेकर के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आखिरी प्रतीक उतेकर हैं कौन।

जाना-माना नाम हैं प्रतीक

प्रतीक उतेकर डांस की दुनिया में जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई डांस रियलिटी शोज को जीता है। उन्होंने मात्र 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। प्रतीक ने  माधुरी दीक्षित के शो डांस दीवाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने सुपर डांसर 2 में ऋतिक के साथ ‘स्नो स्की परफॉर्मेंस और सुपर डांसर 3 के ‘प्रीत’म के साथ शिवा एक्ट के जरिए सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी बटोरी थी। ये दोनों ही स्टेज परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थी और  बहुत तारीफें भी बटोरी थी। प्रतीक  इंडियाज बेस्ट डांसर शो का भी हिस्सा रहे थे। जहां श्वेता के साथ उनके परफॉर्मेंस काफी वायरल हुए थे।


कई रियलिटी शोज में लिया हिस्सा

प्रतीक के परिवार और पालन-पोषण की बात करें तो उनका बचपन काफी साधारण बच्चों की तरह ही था। प्रतीक के पिता एक फोटोग्राफर हैं और उनकी मां एक हाउसवाइफ। प्रतीक ने अपनी पढ़ाई एचआर कॉलेज चर्चगेट से पूरी की। प्रतीक को डांस का जुनून पहले से ही था। उन्होंने छोटी सी उम्र से ही डांस शुरू कर दिया था। कोरियोग्राफर ने पहला स्टेज परफार्मेंस 8वीं कक्षा में दिया था। जहां उन्होंने डांस इवेंट्स में फोक डांस किया था। प्रतीक एक प्रोफेशनल फोक डांसर हैं। उन्होने डांस की शिक्षा श्यामक डावर इंस्टीट्यूट से ली थी। प्रतीक ने टीवी के कई डांस रियलिटी शो में हिस्सा रहे हैं।जिसमें DID 5,डीआईडी लिटिल मास्टर,झलक दिखला जा (सीजन 9),इंडियाज बेस्ट डांसर,नच बलिए (सीजन 6 और 7) जैसे कई पॉपुलर शो शामिल हैं।