नई दिल्ली। यूट्यूब का मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शो में जज की कुर्सी पर कभी पूनम पांडे, कभी अविका गौर तो कभी भारती सिंह जैसी चर्चित हस्तियां बैठती हैं। डबल मीनिंग जोक्स और बोल्ड कंटेंट के कारण यह शो युवा दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया है। हाल ही में एक एपिसोड में एक्ट्रेस प्रियंका हलदर का एक ऐसा बोल्ड एक्ट देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। प्रियंका ने शो के मंच पर अपनी ड्रेस कटवाने का स्टंट किया, जिसे लेकर वह अब जमकर ट्रोल हो रही हैं।
शो में स्टेज पर दोस्त से कटवाई ड्रेस
इस एपिसोड में प्रियंका हलदर लाल रंग की ड्रेस में नजर आईं। अपने दोस्त के साथ मिलकर उन्होंने एक परफॉर्मेंस दी, जिसमें उनके दोस्त ने स्टेज पर उनकी ड्रेस को काटकर फैशन डिजाइनिंग का हुनर दिखाया। इस दौरान जज और दर्शक हैरान रह गए। परफॉर्मेंस के बाद प्रियंका ने खुलासा किया कि यह लड़का उनका बॉयफ्रेंड नहीं, बल्कि सिर्फ एक अच्छा दोस्त है।
शादीशुदा और 15 साल के बच्चे की मां हैं प्रियंका हलदर
प्रियंका हलदर ने स्टेज पर अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि वह बंगाल से हैं और उनकी शादी कम उम्र में ही कर दी गई थी। प्रियंका का एक 15 साल का बेटा भी है। वह मुंबई में रहकर अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं, जबकि उनके पति फिलहाल नागपुर में रहते हैं।
Priyanka
She is 33 years old
Mother of a 15-year-old child
She lives in Mumbai
Her husband lives in Nagpur working for RailwaysWhat she does:
Has a unique talent letting man named Muhammad Adil cut her clothes in public
without her husbands permission💔
pic.twitter.com/EK0T0akOsO— Yanika_Lit (@LogicLitLatte) December 9, 2024
पति को नहीं थी परफॉर्मेंस की खबर
शो पर दिए गए एक्ट के बारे में प्रियंका के पति को कोई जानकारी नहीं थी। जब यह बात सोशल मीडिया पर फैली, तो यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोग उन पर पति को धोखा देने के आरोप लगा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्रोलिंग
प्रियंका हलदर के इस परफॉर्मेंस के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। लोग उनके खिलाफ मीम्स बना रहे हैं और उनके बोल्ड एक्ट को ‘पारिवारिक मूल्यों के खिलाफ’ बता रहे हैं।
कौन हैं प्रियंका हलदर?
33 वर्षीय प्रियंका हलदर पेशे से एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है और कम उम्र में शादी होने के कारण उनकी पढ़ाई अधूरी रह गई। उन्होंने 18 साल की उम्र में बच्चे को जन्म दिया। वह कई टीवी शोज जैसे ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘उठा पटक 4’ (ALT Balaji) और डीडी नेशनल के सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।
सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या
प्रियंका हलदर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें करीब 14,500 लोग फॉलो करते हैं। हालांकि, मौजूदा विवाद ने उनके फैंस को दो गुटों में बांट दिया है। कुछ लोग उनकी हिम्मत की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ उनकी आलोचना कर रहे हैं।