newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akshara Singh Instagram: ये किसकी बाहों को अक्षरा सिंह ने कसकर पकड़ा? एक्ट्रेस का रोमांटिक वीडियो अब हो रहा वायरल

Akshara Singh Instagram: अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो पोस्ट की है जिसमें एक्ट्रेस फिर से रोमांस फरमाती नजर आ रही हैं। लेकिन इस बार अक्षरा मनकीरत नहीं बल्कि किसी और के साथ इश्क़-मोहब्बत की बातें करती नजर आ रही हैं। तो चलिए बताते हैं विस्तार से।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अक्षरा की खूबसूरती का बच्चा-बच्चा दीवाना है। हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा न सिर्फ एक एक्टर हैं बल्कि एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। हाल ही में अक्षरा का नया गाना ”डिफेंडर” रिलीज किया गया था। ये गाना फेमस पंजाबी सिंगर मनकीरत औलाख ने गाया है। इस गाने के वीडियो में अक्षरा मनकीरत संग इश्क़ लड़ाती नजर आ रहीं थीं। अब अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो पोस्ट की है जिसमें एक्ट्रेस फिर से रोमांस फरमाती नजर आ रही हैं। लेकिन इस बार अक्षरा मनकीरत नहीं बल्कि किसी और के साथ इश्क़-मोहब्बत की बातें करती नजर आ रही हैं। तो चलिए बताते हैं विस्तार से।

इश्क़ फरमाती नजर आईं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह इस वीडियो में जिस शख्श के साथ रोमांस फरमाती नजर आ रही हैं दरअसल, वो कोई और नहीं बल्कि अंशुमान सिंह हैं। अक्षरा और अंशुमान जल्द ही ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” में साथ नजर आने वाले हैं। ये क्लिप भी उसकी के सेट की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

इस वीडियो क्लिप में अंशुमान के हाथ में शादी का कार्ड नजर आ रहा है। सूट पहने बेहद ही सादगी और मासूमियत भरे अंदाज में अक्षरा प्यार भरी निगाहों से पहले कार्ड को देखती है फिर अंशुमान को देखती है और उनकी बाहों को कसकर पकड़ लेती हैं। अंशुमान भी अक्षरा को एक टक निहारते हैं। पीछे बैकग्राउंड में एक बेहद ही रोमांटिक गाना बज रहा है। अक्षरा और अंशुमान का ये वीडियो ओल्ड स्कूल रोमांस कि याद दिलाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

इस वीडियो को अक्षरा सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। वीडियो के साथ अक्षरा ने कैप्शन में लिखा है- ”मुख तेरा वेख के ते चांद शर्मोनदा है” बता दें कि अक्षरा सिंह और अंशुमान की इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और एक्ट्रेस को शादी करने की सलाह भी देते हुए नजर आ रहे हैं।