newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Farhan Akhtar First Wedding: 17 साल बाद क्यों टूटी फरहान अख्तर की पहली शादी ? जानिए शिबानी से पहले कौन थी फरहान की लेडी लव

Farhan Akhtar First Wedding: कई सालों तक कपल गोल्स सेट करने के बाद 2016 में तलाक की अनाउंसमेंट ने सबको हैरान कर दिया था। सालभर अलग रहने के बाद 24 अप्रैल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों बेटियों की कस्टडी अधूना के पास है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की शादी की चर्चाओं से सोशल मीडिया सरोबार है। फरहान अख्तर की शिबानी दांडेकर के साथ ये दूसरी शादी होगी। ऐसे में सोशल मीडिया पर फरहान की पहली पत्नी अधुना भबानी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।  अधुना भबानी हैं कौन और शादी के 16 साल बाद दोनों का तलाक क्यों हुआ? ये ऐसे सवाल हैं, जो कई लोगों के मन में हैं।

कौन हैं फरहान की पहली पत्नी

शिबानी से पहले एक्टर ने सालों पहले सेलेब हेयरस्टाइलिस्ट अधूना से शादी की थी। 16 साल तक चली इस शादी का 2017 में तलाक के साथ अंत हो गया। इस शादी से फरहान को दो बेटियां हैं- शाक्या और अकीरा। लंडन में जन्मी अधूना ‘बी ब्लंट’ नाम से सलून की एक फ्रैंचाइजी चलाती हैं।

क्यों टूटा अधूना-फरहान का रिश्ता

फरहान और अधूना की पहली मुलाकात 1997 में जूहु के एक नाइट क्लब में हुई थी। पहली ही मुलाकात के बाद ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। चंद मुलाकातों के बाद ही दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद फरहान और अधुना ने साल 2000 में शादी रचा ली।

शादी के अगले ही साल 2001 में फरहान ने फिल्म ‘दिल चाहता है’ से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। वहीं अधूना ने इसी फिल्म से बतौर हेयरस्टाइलिस्ट बॉलीवुड में कदम रखा था।

कई सालों तक कपल गोल्स सेट करने के बाद 2016 में तलाक की अनाउंसमेंट ने सबको हैरान कर दिया था। सालभर अलग रहने के बाद 24 अप्रैल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों बेटियों की कस्टडी अधूना के पास है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक से पहले ही अधूना का नाम निकोलो मोरिया से जुड़ने लगा था। कहा जाता है कि अधूना का रिलेशन ही दोनों की तलाक की मुख्य वजह बना। तलाक के एक साल बाद ही फरहान ने शिबानी दांडेकर के साथ अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया था। चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।