newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rohit Shetty: क्यों नए एक्टरों की फिल्में हो रही है बॉलीवुड में फ्लॉप, रोहित शेट्टी ने किया बड़ा खुलासा, बताया कौन कर रहा है उन्हें बर्बाद

Rohit Shetty: प्रमोशन के दौरान इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन और निर्माण करने वाले रोहित शेट्टी (Rohit Shetty On Bollywood Stars) ने बॉलीवुड के नए एक्टरों को लेकर भी बड़ी बात कही। रोहित शेट्टी ने बताया कि आखिर क्यों आज के नए स्टार्स सफल नहीं हो पा रहे। कौन उन्हें बर्बाद कर  रहा है। चलिए बताते हैं आखिर क्या कहा ऐसा रोहित शेट्टी ने अपने बयान में…

नई दिल्ली। निर्देशक रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म सर्कस (Cirkus) के लिए चर्चा में है। ये फिल्म आज, 23 दिसंबर को रिलीज हुई है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा और रणवीर सिंह नजर आए हैं। रोहित शेट्टी प्रोडक्शन और टी-सीरीज द्वारा निर्मित इस फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया गया। प्रमोशन के दौरान इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन और निर्माण करने वाले रोहित शेट्टी (Rohit Shetty On Bollywood Stars) ने बॉलीवुड के नए एक्टरों को लेकर भी बड़ी बात कही। रोहित शेट्टी ने बताया कि आखिर क्यों आज के नए स्टार्स सफल नहीं हो पा रहे। कौन उन्हें बर्बाद कर रहा है। चलिए बताते हैं आखिर क्या कहा ऐसा रोहित शेट्टी ने अपने बयान में…

Rohit Shetty

मल्टीस्टारर फिल्मों को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार फिल्मों को लेकर जाने जाने वाले रोहित शेट्टी ने कहा कि पहले जो फिल्में आती थी उनमें कई स्टार्स एक साथ नजर आते थे। साथ में काम करने से उन्हें कभी कोई दिक्कत नहीं हुई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टरों में शामिल अजय देवगन-सलमान खान साथ में नजर आते थे और भी कई सेलेब्स थे जो साथ में फिल्में करते थे। ऐसा कभी नहीं देखा गया कि उन्हें साथ में काम करने के दौरान कोई दिक्कत हुई। उस वक्त फिल्में काफी अच्छी भी चलती थी।

नए स्टार्स को लेकर कही ये बात

रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड के नए एक्टरों को लेकर कहा कि नई जनरेशन खुद को असुरक्षित महसूस करती है। उन्हें दूसरे सेलेब्स की फिल्मों के सुपरहिट होने से डर रहता है। उन्हें ये डर रहता है कि कहीं उनकी फिल्म फ्लॉप रही तो क्या होगा। ये लोग साथ में काम करने से कतराते हैं।

Rohit Shetty...आगे रोहित शेट्टी ने कहा कि इनके करियर को बर्बाद करने वाला कोई और नहीं बल्कि इनके मैनेजर हैं। ये लोग खुद पर विश्वास नहीं करते। अपने मैनेजर, पीआर के इशारों पर नाचते हैं। वो जो इन्हें करने के लिए कहते हैं। वहीं, ये सेलेब्स करते हैं। आज के समय में मुश्किल से ही ऐसी फिल्में देखने को मिलती है जब दो हीरो एक साथ काम करते दिखें। नई स्टार्स को इनके ही मैनेजर इनसिक्योर करके रखते हैं।